LOADING...
गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'कैरी ऑन जट्‌टा 4' का ट्रेलर जारी, हंसी से कर देगा लोटपोट

गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'कैरी ऑन जट्‌टा 4' का ट्रेलर जारी, हंसी से कर देगा लोटपोट

Jun 21, 2026
12:03 pm

क्या है खबर?

पंजाब अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'कैरी ऑन जट्‌टा 4' का ट्रेलर जारी हो गया है। स्मीप कांग के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण गिप्पी और रवनीत कौर ग्रेवाल ने मिलकर किया है। इसे हंबल मोशन पिक्चर्स FJDCO द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में गिप्पी के साथ अभिनेत्री सरगुन मेहता मुख्य किरदार में शामिल हैं। निर्माताओं ने ट्रेलर के जरिए दिवंगत दिग्गज कॉमेडियन जसविंदर भल्ला को भावुक श्रद्धांजलि दी है, जो इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा रहे थे।

फिल्म

ट्रेलर के साथ रिलीज तारीख का ऐलान

ट्रेलर की शुरुआत गुरप्रीत गुग्गी से होती है, जो जसविंदर के निधन का शोक मनाते हैं। उनके साथ गिप्पी और बिन्नू ढिल्लन अपने पुराने किरदारों में लौटे हैं। इसके बाद कहानी भयानक गलतफहमियों और अजीबोगरीब परिस्थितियों की ओर मुड़ती है। गिप्पी अपना प्यार पाने के लिए झूठ बोलता है। उसका यह झूठ पूरी स्टारकास्ट को अनगिनत झूठ बोलने के लिए मजबूर कर देता है। कुल मिलाकर ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। यह फिल्म 26 जून को रिलीज हो रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement