फिल्म 'तू या मैं' से धमाकेदार गाना जारी, शनाया कपूर और आदर्श गौरव की जोड़ी छाई
क्या है खबर?
अभिनेत्री शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कमाई पर बात करें, तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म औंधे मुंह गिरी थी। इसने भारत में महज 6.72 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया था। रिलीज के करीब 20 दिन बाद निर्माताओं ने इस फिल्म का धमाकेदार गाना जारी किया है। ध्रुव विश्वनाथ, छवि सोधानी और प्रज्ञा सोधानी की आवाज में आए इस गाने का शीर्षक 'गेट योर पार्टी स्टार्टेड' है।
गाना
पार्टी वाला एहसास देता है शनाया और आदर्श का नया गाना
'गेट योर पार्टी स्टार्टेड' गाने को जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। ध्रुव द्वारा इसका धमाकेदार संगीत तैयार किया गया है, और बोल भी उन्होंने अभिलाषा अरुण 'सख्याहरि' के साथ मिलकर लिखे हैं। बता दें कि फिल्म 'तू या मैं' में शनाया और आदर्श ने इन्फ्लुएंसर का किरदार निभाया है। गाने में उनकी इसी जिंदगी से जुड़े दृश्यों को शामिल किया गया है। यह गाना पूरी तरह पार्टी वाला एहसास देने का काम करता है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
The party doesn’t start without this.#GetYourPartyStarted Song Out Now! pic.twitter.com/6PX8dbajrs
— Zee Music Company (@ZeeMusicCompany) March 4, 2026