Page Loader
जेनेलिया देशमुख की नई फिल्म 'ट्रायल पीरियड' का ऐलान, शक्ति कपूर भी होंगे साथ 
जेनेलिया देशमुख की नई फिल्म 'ट्रायल पीरियड' का ऐलान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@geneliad)

जेनेलिया देशमुख की नई फिल्म 'ट्रायल पीरियड' का ऐलान, शक्ति कपूर भी होंगे साथ 

Jul 05, 2023
05:11 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा पिछली बार 30 दिसंबर, 2022 को रिलीज हुई मराठी फिल्म 'वेड' में नजर आई थीं। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर तहलका मचा दिया था। अब इस बीच जेनेलिया ने बुधवार को अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम 'ट्रायल पीरियड' है। इसमें उनकी जोड़ी मानव कौल के साथ बनी है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर भी फिल्म 'ट्रायल पीरियड' में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

ट्रायल पीरियड

21 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

जेनेलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 'ट्रायल पीरियड' का एक वीडियो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ट्रायल पीरियड पर पिता की तलाश जारी है। इस वीडियो के निर्माण में किसी प्रभावशाली व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया गया।' 'ट्रायल पीरियड' का प्रीमियर 21 जुलाई से जियो सिनेमा पर किया जाएगा। 'ट्रायल पीरियड' का निर्देशन आलिया सेन ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण हेमंत भंडारी, अमित रविंदरनाथ शर्मा, अलेया सेन और ज्योति देशपांडे ने मिलकर किया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो