आर माधवन की फिल्म 'GDN' की OTT रिलीज तारीख आई, जानिए कब-कहां देख सकेंगे
क्या है खबर?
आर माधवन की फिल्म 'GDN' पिछले महीने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कृष्णकुमार रामकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित इस बायोपिक ड्रामा की डिजिटल रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया गया है। यह OTT पर तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में आ रही है। ये फिल्म भारत के एडिसन कहे जाने वाले आविष्कारक और उद्योगपति जीडी नायडू (गोपालस्वामी दोरईस्वामी नायडू) की जिंदगी पर आधारित है, जिनका किरदार माधवन ने निभाया है।
रिलीज
नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी माधवन की फिल्म
जन्माष्टमी के अवसर पर, 'GDN' का डिजिटल प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 4 सितंबर को किया जाएगा। सब्सक्राइबर यूजर्स घर बैठकर इसका लुत्फ उठा पाएंगे।
यह फिल्म एक स्वतंत्र नवप्रवर्तक के रूप में नायडू के सफर को दर्शाती है। अपनी तकनीकी प्रगति के दौरान उन्हें जिन प्रतिरोधों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा, उन पर भी प्रकाश डालती है।
निर्माण वर्गीस मूलन पिक्चर्स और ट्राइकलर फिल्म्स ने किया है। इसमें सत्यराज, जयराम, और प्रियामणि जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में मौजूद हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Oru manushan oda vaazhkai indha naatu oda varalaaru 🙌🏼🔥 pic.twitter.com/Ga29ziMp1q
— Netflix India South (@Netflix_INSouth) September 2, 2026