Loading...
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के नाम बड़ी उपलब्धि, खुशी से गदगद मां गौरी खान
आर्यन खान की कामयाबी पर फूली नहीं समाईं मां गौरी खान

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के नाम बड़ी उपलब्धि, खुशी से गदगद मां गौरी खान

Nov 19, 2026
01:59 pm

क्या है खबर?

नेटफ्लिक्स शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की जबरदस्त सफलता के बाद आर्यन खान ने अपने फिल्ममेकिंग सफर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। युवा निर्देशक को 'टाइम100 नेक्स्ट इंडिया' के पहले कवर पर जगह मिली है। इसके साथ ही उन्हें भारतीय सिनेमा को नई दिशा देने वाले फिल्मकारों की सूची में भी शामिल किया गया है। बेटे के इस खास सम्मान पर मां गौरी खान ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

उपलब्धि

आर्यन को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

इस खास कवर पर आर्यन संग फिल्ममेकर पायल कपाड़िया और थेजा रियो भी भारतीय सिनेमा की उभरती हुई आवाजों के रूप में नजर आए हैं। अलग-अलग बैकग्राउंड और काम करने के जुदा अंदाज के बावजूद इन तीनों की फिल्में भारतीय कहानियों के नए दौर को बखूबी दिखाती हैं।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने 2025 में 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से निर्देशन की शुरुआत की थी। इस सीरीज में उन्होंने कॉमेडी के जरिए बॉलीवुड के पीछे की कहानी दिखाई थी।

खुशी

बेटे के मैगजीन कवर पर छाने से खुश हुईं गौरी

आर्यन का नाम 'टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया' लिस्ट में शामिल होने की घोषणा के तुरंत बाद मां गौरी ने इंस्टाग्राम पर मैगजीन का कवर शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की और कैप्शन में आर्यन व शाहरुख को टैग किया।

उनके पोस्ट पर बॉलीवुड सितारों ने आर्यन को जमकर बधाइयां दीं। राघव जुयाल ने लिखा 'जबरदस्त' तो फराह खान ने कहा 'बेहद शानदार गौरी'। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा, रजत बेदी और शालिनी पासी समेत कई हस्तियों ने भी शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENT

तुलना

पिता शाहरुख से तुलना पर क्या बोले आर्यन?

'टाइम' से बातचीत में आर्यन ने पिता शाहरुख से अपनी तुलना पर कहा, "हर किसी की तुलना उनसे होती है। मैं इसे तारीफ मानता हूं कि मेरी तुलना नंबर-वन इंसान से हो रही है। मैं विचारों को कागज से पर्दे पर उतारने में माहिर हूं। कहानी वही रहती है, बस उसे अलग अंदाज में पेश करना ही असली फिल्ममेकिंग है।

आर्यन इन दिनों 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के दूसरे सीजन और एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

रचनात्मकता

युवा निर्देशकों ने दुनिया को दिखाई भारतीय सिनेमा की ताकत

बता दें कि 'टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया' की पहली प्रतिष्ठित सूची में उन 100 हस्तियों को शामिल किया गया है, जो अपने नए विचारों और कामयाबी से देश का भविष्य संवार रही हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने वाले भारत में अब युवा निर्देशकों की एक नई पीढ़ी पुरानी सीमाओं को तोड़ रही है।

कवर स्टार्स आर्यन खान, पायल कपाड़िया और थेजा रियो ने सिनेमा के दायरे को बढ़ाया है और दुनिया को भारतीय रचनात्मकता की ताकत दिखाई है।

ADVERTISEMENT