दर्द निवारक इंजेक्शन के बाद 'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना की धमाकेदार वापसी
गौरव खन्ना ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' में दोबारा एंट्री मार ली है। दरअसल, उन्हें एक पुरानी चोट की वजह से शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था।
शगुन शर्मा और रुबीना के साथ एक स्टंट के बीच ही उन्हें शो से बाहर होना पड़ा था, लेकिन अब दर्द निवारक इंजेक्शन लेने के बाद वह वापस शो का हिस्सा बन गए हैं।
गौरव के लिए इलिमिनेशन था दिल तोड़ने वाला
गौरव ने अपने इलिमिनेशन को बेहद दिल तोड़ने वाला बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस हुआ, मानो उनका सफर अधूरा ही रह गया है।
अपने फैंस से मिले जबरदस्त प्रोत्साहन और अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने के दृढ़ संकल्प ने उन्हें शो में वापस आने के लिए मजबूर किया।
रबर की गोलियां खाने और हवा में हैरतअंगेज स्टंट करने जैसे मुश्किल टास्क भी उन्हें रोक नहीं पाए।
गौरव ने कहा, 'मैं अपने डर को जीतने और इस सफर को अपना सब कुछ देने के लिए यहां आया हूं। खासकर उन फैंस के लिए, जिनके प्यार ने मुझे दोबारा वापस लाया है।'