Page Loader
गौहर खान दूसरी बार बनेंगी मां, पति जैद दरबार के साथ डांस करते हुए दी खुशखबरी 
गौहर खान दूसरी बार बनने वाली हैं मां (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@gauaharkhan)

गौहर खान दूसरी बार बनेंगी मां, पति जैद दरबार के साथ डांस करते हुए दी खुशखबरी 

Apr 10, 2025
01:39 pm

क्या है खबर?

छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री और 'बिग बॉस 7' की विजेता गौहर खान एक ऐसी वजह से चर्चा में आई हैं, जिससे उनके प्रशंसकों का दिल खुश हो जाएगा। दरअसल, गौहर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद यह ऐलान किया है। गौहर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने पति जैद दरबार के साथ एक वीडियो साझा किया है। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है।

पोस्ट

आपके प्यार की जरूरत है- गौहर

सामने आए वीडियो में गौहर और जैद डांस करते हुए अभिनेत्री के प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'बिस्मिल्लाह। आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है।' जैद और गौहर 25 दिसंबर, 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने लॉकडाउन के दौरान डेटिंग शुरू की थी, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। 10 जून, 2023 को गौहर और जैद ने अपने बेटे जेहान का दुनिया में स्वागत किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो