जानिए किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म 'गट्टा कुश्ती 2'?
मनोरंजन
फिल्म 'गट्टा कुश्ती 2' सिनेमाघरों में देखने से रह गए हैं, तो कोई बात नहीं। विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी की यह स्पोर्ट्स-कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के बाद नेटफ्लिक्स पर आएगी।
आप इसे तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ जैसी 5 भाषाओं में देख पाएंगे। फिलहाल, इसकी स्ट्रीमिंग की सही तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, इसलिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
'गट्टा कुश्ती 2' ने कमाए 13.85 करोड़
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। तीसरे दिन फिल्म ने 6.20 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जो दूसरे दिन (4.95 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है।
भारतभर में लगभग 2,400 स्क्रीन्स पर चल रही इस फिल्म ने अब तक कुल 13.85 करोड़ रुपये नेट और 15.93 करोड़ रुपये ग्रॉस कमा लिए हैं।
इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है और वे इसे हाथों-हाथ ले रहे हैं।