गणेश आचार्य ने अपनी आने वाली बायोपिक 'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' के नए गाने 'बम बम' को लॉन्च किया है।
यह गाना वाराणसी के नमो घाट पर गंगा नदी के किनारे जारी किया गया। इस खास मौके पर स्थानीय लोग और फिल्म की टीम के सदस्य भी पहुंचे।
शहर के आध्यात्मिक माहौल ने इस कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
गणेश बोले- शिव को श्रद्धांजलि के लिए वाराणसी सबसे सही जगह
गणेश ने बताया कि भगवान शिव को समर्पित इस गाने के लिए वाराणसी सबसे मुफीद जगह है।
'बम बम' गाना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित है। इस फिल्म में फिल्म के कलाकार भी नजर आएंगे।