Page Loader
राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' को मिला 'U' सर्टिफिकेट, जानिए रन-टाइम
'गांधी गोडसे एक युद्ध' को मिला 'U'सर्टिफिकेट (तस्वीर: ट्विटर/@taran_adarsh)

राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' को मिला 'U' सर्टिफिकेट, जानिए रन-टाइम

Jan 20, 2023
08:00 pm

क्या है खबर?

फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 26 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म को सेंसर बोर्ड ने U सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। अब फिल्म का रन-टाइम सामने आया है। इस फिल्म की लंबाई एक घंटा, 50 मिनट है। फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की विपरीत विचारधारा की लड़ाई को दिखाया जाएगा।

राजकुमार

26 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

'गांधी-गोडसे एक युद्ध' की कहानी असगर वजाहत और राजकुमार संतोषी ने लिखी है और मनीला संतोषी ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। जहां महात्मा गांधी का किरदार दीपक अंतानी निभा रहे हैं, वहीं चिन्मय मंडलेकर नाथूराम गोडसे के भेष में दिखाई देंगे। इस फिल्म के जरिए राजकुमार नौ साल बाद निर्देशन में वापसी करेंगे। निर्देशक की आखिरी फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' 2013 में आई थी। बता दें, राजकुमार ने 'घायल' और 'दामिनी' जैसी फिल्में बनाई हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें ट्वीट