'डॉन 3' विवाद के बीच FWICE का नया कदम, जारी किया बॉलीवुड सितारों के लिए ये नया फरमान
रणवीर सिंह के 'डॉन 3' छोड़ने की खबरों के बीच अब फिल्म बॉडी FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने एक बड़ा मुद्दा उठाया है। उन्होंने फिल्म बनाने वाले निर्माताओ से अपील की है कि वे इस बात पर ध्यान दें कि आजकल सितारे बिना बताए अचानक फिल्में छोड़ देते हैं, जिससे बहुत नुकसान होता है। यह मामला तब और बड़ा हो गया, जब पता चला कि रणवीर सिंह के अचानक फिल्म से हटने के कारण एक्सेल एंटरटेनमेंट कंपनी ने करीब 45 करोड़ रुपये के नुकसान (हर्जाने) का दावा किया है।
सितारों की मनमानी पर रोक लगाने की तैयारी
FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ सहयोग न करने का निर्देश जारी किया है। उनका कहना है कि रणवीर के फिल्म छोड़ने से आर्थिक नुकसान तो हुआ ही है, साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले कई लोगों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ा है। भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए FWICE चाहती है कि इंडस्ट्री में स्पष्ट नियम हों और विवादों को सुलझाने के बेहतर तरीके हों, ताकि फिल्म निर्माण से जुड़े सभी लोगों के हितों की रक्षा हो सके।