FWICE का रणवीर सिंह को बड़ा झटका, ‘डॉन 3’ विवाद पर जारी किया असहयोग निर्देश
अभीनेता रणवीर सिंह का करियर अब मुश्किल में पड़ गया है। फिल्म वर्कर यूनियन FWICE ने उनके खिलाफ असहयोग निर्देश (नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव) जारी कर दिया है।
यह कदम तब उठाया गया जब रणवीर के 'डोन 3' छोड़ने की खबरें आईं। ऐसे में फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी जैसे निर्माताओं को इससे बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।
अब उनकी आने वाली बड़ी फिल्में जैसे 'चंद्रगुप्त मौर्य' और 'प्रलय' भी अनिश्चितता के घेरे में आ गई हैं।
कैसे होगी रणवीर की फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग
अगस्त, 2026 में शुरू होने वाली फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग पर अब तलवार लटक गई है। इसकी वजह है FWICE का फिल्म क्रू और वेंडर्स पर गहरा प्रभाव पड़ा है।
अगर यूनियन के सदस्य साथ नहीं देते, तो शूटिंग में काफी देरी हो सकती है। ऐसे में, निर्माता अब गैर-यूनियन क्रू के साथ काम करने या मुंबई से बाहर शूटिंग करने का विकल्प तलाश रहे हैं, ताकि फिल्म का काम पटरी पर बना रहे।
अशोक पंडित को विवाद के शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद
कुछ निर्माता इस 'नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव' को गलत मानते हैं और इसे कानूनी चुनौती देने पर विचार कर रहे हैं।
FWICE के सलाहकार अशोक पंडित ने जहां यूनियन के प्रभाव पर जोर दिया, वहीं उन्होंने शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद भी जताई, ताकि सभी काम पर लौट सकें।