'बिग बॉस' को सिर्फ सलमान ने नहीं किया होस्ट, इन सितारों के नाम भी सूची में
क्या है खबर?
'बिग बॉस' का 20वां सीजन 6 सितंबर, 2026 से शुरू होने वाला है। इस बार भी शो की मेजबानी सलमान खान ही करेंगे, जो लंबे समय से इसकी पहचान बने हुए हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि शो की शुरुआत से अब तक इसे कई अलग-अलग सितारे होस्ट कर चुके हैं? ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक किन-किन सितारों ने 'बिग बॉस' की मेजबानी की है।
#1 & #2
अरशद वारसी और शिल्पा शेट्टी
मशहूर अभिनेता अरशद वारसी ने साल 2006 में 'बिग बॉस' के पहले सीजन को होस्ट किया था। अरशद ने बतौर होस्ट अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी और ऐसे में मेकर्स ने उन्हें मोटी रकम भी दी थी।
अरशद के बाद 'बिग बॉस' सीजन 2 को शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था। शिल्पा की मजाकिया अंदाज और शानदार कलाकारी की वजह से लोगों ने शो को खूब पसंद किया था।
#3 & #4
अमिताभ बच्चन और संजय दत्त
अमिताभ बच्चन ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 3' को होस्ट किया था। उस समय अमिताभ 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के जरिए लोगों के दिलों में जगह बना चुके थे। अमिताभ की वजह से इस सीजन की TRP काफी बड़ गई थी।
'बिग बॉस 5' को सलमान और संजय दत्त ने साथ मिलकर होस्ट किया था। दोनों की जोड़ी ने दर्शकों के बीच खास जगह बना ली थी और इस वजह से लोगों ने शो को भी खूब पसंद किया था।
जानकारी
#5 फराह खान
फराह खान ने 'बिग बॉस 8' के दौरान बतौर होस्ट शो की कमान संभाली थी। इसके बाद जब-जब सलमान किसी वजह से शो होस्ट नहीं कर पाए, तब फराह ने कई मौकों पर उनकी जगह होस्टिंग की जिम्मेदारी निभाई और दर्शकों का मनोरंजन किया।