Page Loader
अमेजन प्राइम वीडियो पर देखिए ऋचा चड्ढा की 'फुकरे 3', खर्च करने होंगे बस इतने रुपये 
अमेजन प्राइम वीडियो पर देखिए ऋचा चड्ढा की 'फुकरे 3' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@therichachadha)

अमेजन प्राइम वीडियो पर देखिए ऋचा चड्ढा की 'फुकरे 3', खर्च करने होंगे बस इतने रुपये 

Nov 09, 2023
11:01 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'फुकरे' की तीसरी किस्त 'फुकरे 3' को 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसमें वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह, पुलकित सम्राट और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों ने अभिनय किया था। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'फुकरे 3' ने 96.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब 'फुकरे 3' ने OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे दी है।

फुकरे 3

OTT पर रेंट पर उपलब्ध है 'फुकरे 3' 

फिल्म 'फुकरे 3' OTT पर रेंट पर उपलब्ध है। प्राइम वीडियो पर 349 रुपये में यह फिल्म आप रेंट पर ले सकते हैं। जहां 'फुकरे' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है तो वहीं 'फुकरे रिटर्न' को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 'फुकरे 3' का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है और फिल्म की कहानी विपुल विग ने लिखी है। फरहान अख्तर इसके निर्माता हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।

ट्विटर पोस्ट

अमेजन प्राइम वीडियो पर देखिए ऋचा चड्ढा की 'फुकरे 3'