FTII के छात्रों ने किया CJP के 'संसद चलो' विरोध प्रदर्शन का समर्थन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांगा की
मनोरंजन
FTII के छात्र कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी के साथ 'संसद चलो' विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने कैंपस में जमा हुए।
इस दौरान उन्होंने पूरे देश में लगातार हो रहे पेपर लीक के मुद्दे को उठाया। खुद अपनी प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होने और दोबारा परीक्षा होने के बाद, छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।
FTII छात्र संघ ने की परीक्षा में पारदर्शिता लाने की मांग
FTII छात्र संघ ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह असली समस्या सुलझाने के बजाय शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को दबाने की कोशिश कर रही है।
छात्र संघ के एक प्रतिनिधि ने बताया, 'पेपर लीक अब पूरे देश की समस्या बन चुका है।' वे देशभर के छात्रों के साथ खड़े हैं और पारदर्शी परीक्षाओं के साथ-साथ गंभीर सुधारों की भी मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं फिर से न हों।