NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कंगना रनौत की फिल्म, करण जौहर का शो;  जानिए इस हफ्ते आपके लिए क्या है नया
    अगली खबर
    कंगना रनौत की फिल्म, करण जौहर का शो;  जानिए इस हफ्ते आपके लिए क्या है नया
    जानिए इस हफ्ते क्या-क्या हो रहा रिलीज

    कंगना रनौत की फिल्म, करण जौहर का शो;  जानिए इस हफ्ते आपके लिए क्या है नया

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 25, 2023
    08:40 pm

    क्या है खबर?

    त्यौहारों का मौसम आ चुका है और हर तरफ इसकी रौनक दिखाई देने लगी है। ऐसे में बॉलीवुड भी आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

    हाल ही में दशहरा की छुट्टियां खत्म हुई हैं और नया वीकेंड आने से पहले ही आपके लिए मनोरंजन का पिटारा तैयार है।

    आइए, आपको बताते हैं कि इस वीकेंड सिनेमाघरों और OTT प्लेटफॉर्म पर आपके मनोरंजन के लिए क्या कुछ नया आ रहा है।

    #1 

    'तेजस'

    कंगना रनौत की देशभक्ति फिल्म 'तेजस' 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कंगना वायुसैनिक अधिकारी तेजस गिल बनी हैं, जो अपने देश की रक्षा के लिए कुछ भी करने तो तैयार है।

    फिल्म में कंगना पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेती हुईं नजर आएंगी। फिल्म में आतंकवाद को लेकर भी कड़ा संदेश दिया गया है।

    कंगना बीते कुछ दिनों से फिल्म का प्रचार कर रही हैं। उनके प्रशंसक भी इसे लेकर खूब उत्साहित हैं।

    #2

    '12वीं फेल'

    बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी पिछले लंबे वक्त से अपनी आने वाली फिल्म '12वीं फेल' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से विधु विनोद चोपड़ा ने भी लंबे समय बाद निर्देशन में वापसी की है।

    यह फिल्म अनुराग पाठक के इसी नाम से आए लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह उपन्यास IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की कहानी बताता है।

    '12वीं फेल' 27 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    #3

    'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' 

    दिनेश विजान की क्राइम थ्रिलर 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' भी इस हफ्ते बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही है। फिल्म में राधिका मदान, निमरत कौर और भाग्यश्री मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

    इसका निर्देशन मिखिल मुसले ने किया है। फिल्म एक आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने पर आधारित है।

    इसमें सुबोध भावे, सोहम मजूमदार, चिन्मय मांडेकर, श्रुति व्यास, सुमीत व्यास, स्नेहा रायकर, आशुतोष गायकवाड़ और रश्मि अगड़ेकर जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

    #4

    'एस्पिरेंट्स 2'

    TVF की 'एस्पिरेंट्स' 2021 में अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थी। यह शो दिल्ली के राजेंद्र नगर में UPSC की परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों की कहानी थी।

    कोरोना काल में आई इस सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

    शो में नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा और नमिता दुबे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    शो का नया सीजन 'एस्पिरेंट्स 2' 25 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर आ चुका है।

    #5

    'कॉफी विद करण 8' 

    करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' का नया सीजन भी 26 अक्टूबर (गुरुवार) से डिज्नी+ हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है।

    इस सीजन के पहले मेहमान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हैं। पहले एपिसोड का प्रोमो आने के बाद से दर्शक इसका इंतजार कर रहे थे। शो को लेकर इसके प्रशंसक खासा उत्साहित होते हैं।

    इस बार शो में बॉबी देओल और सनी देओल के आने की भी चर्चा है।

    #6

    'चंद्रमुखी 2'

    जहां कंगना की फिल्म 'तेजस' इस हफ्ते सिनेमाघरों में आ रही है, वहीं उनकी पिछली फिल्म 'चंद्रमुखी 2' इस हफ्ते OTT पर दर्शकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

    यह फिल्म 26 अक्टूबर से डब्ड भाषाओं के साथ नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।

    इस तमिल फिल्म में कंगना, राघव लॉरेंस के साथ नजर आईं।

    'चंद्रमुखी 2' 2015 में आई फिल्म 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है। फिल्म में रजनीकांत और ज्योतिका सरवनन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। नयनतारा भी इस फिल्म का हिस्सा थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कंगना रनौत
    करण जौहर
    OTT प्लेटफॉर्म
    विक्रांत मैसी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत ने अब इस अभिनेता को बताया 'वूमनाइजर', कहा- नहीं करता अपनी पत्नी से प्यार बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत की 'चंद्रमुखी 2' का पहला पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    कंगना रनौत ने देखी 'ओपेनहाइमर', भगवत गीता वाले विवादित सीन को ही बता दिया सबसे पसंदीदा बॉलीवुड समाचार
    कंगना से ब्रेकअप पर अध्ययन ने 2017 में ही क्यों की बात, सालों बाद किया खुलासा बॉलीवुड समाचार

    करण जौहर

    फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने किया अपने प्रोडक्शन हाउस का ऐलान, इन सितारों ने दी मुबारकबाद मनीष मल्होत्रा
    'रॉकी और रानी...' के नाम बड़ी उपलब्धि, अब बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    अभिनेता लक्ष्य लालवानी के हाथ लगी धर्मा प्रोडक्शंस की दूसरी फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस
    बॉलीवुड खत्म होने की कगार पर? करण जौहर ने दिया ये जवाब बॉलीवुड समाचार

    OTT प्लेटफॉर्म

    'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' से शनाया रखेंगी OTT पर कदम, ऐसी है करण की तैयारी शनाया कपूर
    'बवाल' से 'अजमेर 92' तक, OTT और सिनेमाघरों में इस हफ्ते होगा मनाेरंजन का धमाका बॉलीवुड समाचार
    यामी 'धूम धाम' से नहीं कर रहीं सिनेमाघरों में वापसी, फिल्म ने पकड़ी OTT की राह यामी गौतम
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से 'कालकूट' तक, इस हफ्ते देखिए ये फिल्में और सीरीज वेब सीरीज

    विक्रांत मैसी

    शाहरुख के प्रोडक्शन की 'लव हॉस्टल' का ट्रेलर रिलीज, 25 फरवरी को आएगी फिल्म शाहरुख खान
    वैलेंटाइन डे पर विक्रांत मैसी ने गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से रचाई शादी सेलिब्रिटी गॉसिप
    शादी के बंधन में बंधे अभिनेता विक्रांत मैसी, सामने आईं तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    इसी साल मई में रिलीज होगी विजय सेतुपति और विक्रांत मैसी की फिल्म 'मुंबईकर' बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025