Loading...
मशहूर भाई-बहन का टैग और 'बिग बॉस' का सफर, इन प्रतियोगियों ने ऐसे बटोरी लोकप्रियता
'बिग बॉस' के इन प्रतियोगी ने ऐसे हासिल की लोकप्रियता

मशहूर भाई-बहन का टैग और 'बिग बॉस' का सफर, इन प्रतियोगियों ने ऐसे बटोरी लोकप्रियता

Sep 03, 2026
09:46 pm

क्या है खबर?

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 20' शुरू होने में सिर्फ 3 दिन बाकी रह गए हैं। शो को लेकर लोगों की उत्सुकता अभी से आसमान छू रही है। जल्द ही इस सीजन में आने वाले प्रतियोगियों के नामों का खुलासा होने की उम्मीद है। ऐसे में उन प्रतियोगियों के बारे में जानना दिलचस्प होगा, जो अपने मशहूर भाई या बहन का सहारा लेकर शो में एंट्री ली और एक सफल पहचान बनाकर घर से बाहर आए।

#1 & #2

'उमर रियाज' और 'शहबाज बदेशा'

'बिग बॉस 13' के रनर-अप रहे आसिम रियाज का समर्थन करते वक्त उनके भाई उमर रियाज भी चर्चा में आ गए थे। इसी के दम पर उन्होंने 'बिग बॉस 15' में बतौर प्रतियोगी बनकर हिस्सा लिया।

शो के दौरान उनके गेम ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रियता दिलाई थी।

अभिनेत्री शहनाज गिल के भाई, शहबाज बदेशा ने 'बिग बॉस 19' का प्रतियोगी बनकर खूब वाहवाही बटोरी। अपनी बहन की भारी लोकप्रियता की बदौलत उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।

#3 & #4

'मन्नारा चोपड़ा' और 'मालती चाहर'

प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा भी इस सूची में शामिल हैं, जिन्हें 'बिग बाॅस 17' में देखा गया था। शो की शुरुआत में उनकी चचेरी बहनों प्रियंका और परिणीति चोपड़ा का जिक्र हुआ था, जिससे मन्नारा ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

वहीं, मालती चाहर को भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन होने के नाते लोकप्रियता मिली थी। इसी की बदौलत उन्होंने 'बिग बॉस 19' में बतौर वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी बनकर हिस्सा लिया था।

ADVERTISEMENT