
'राधे' से लेकर 'आवारापन' तक, ये 5 बॉलीवुड फिल्में हैं कोरियन फिल्मों की रीमेक
क्या है खबर?
आज के दौर में कोरियन फिल्मों और वेब सीरीज को भारत में काफी पसंद किया जाता है।
इतना ही नहीं, लोग उनके लुक्स और ड्रेस को भी अपना रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड में भी कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जो कोरियन फिल्मों की रीमेक हैं।
इस सूची में सलमान खान की 'राधे' से लेकर इमरान हाशमी की 'आवारापन' तक शामिल हैं।
आइए उन फिल्मों के बारे में विस्तार में जानें।
#1
'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई'
प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को काफी पसंद किया गया था। सलमान खान अभिनीत यह फिल्म 13 मई, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
यह फिल्म कोरियन फिल्म 'द आउटलॉज' से प्रेरित है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।
'राधे' में सलमान के साथ दिशा पाटनी नजर आई थीं। रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ ने भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी।
'राधे' ZEE5 पर उपलब्ध है।
#2
'आवारापन'
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' साल 2007 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था।
इस रोमांटिक एक्शन फिल्म की कहानी एक कोरियन फिल्म से प्रेरित थी, जिसका नाम था 'बीटरस्वीट', जो 2005 में रिलीज हुई थी।
'आवारापन' में इमरान के साथ श्रिया शरन मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म का सीक्वल 3 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगा।
इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
#3
'एक विलेन'
सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म 'एक विलेन' को 27 जून, 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था, वहीं एकता कपूर इसकी निर्माता थीं।
रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'एक विलेन' कोरियन फिल्म 'शॉ द डेविल' की रीमेक थी।
साल 2022 में 'एक विलेन' का सीक्वल 'एक विलेन रिटर्न्स' आया था।
'एक विलेन' और 'एक विलेन रिटर्न्स' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।
#4
'धमाका'
राम माधवानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'धमाका' को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के हीरो कार्तिक आर्यन थे।
यह फिल्म 19 नवंबर, 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। 'धमाका' कोरियन फिल्म 'द टेरर लाइव' की रीमेक है।
बता दें कि कार्तिक के साथ इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और अमृता सुभाष जैसे सितारों ने भी अपनी अदाकारी का तड़का लगाया है।
फिल्म में कार्तिक के काम को काफी सराहा गया था।
#5
'बर्फी'
रणबीर कपूर की फिल्म 'बर्फी' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। यह फिल्म 14 सितंबर, 2012 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया था।
रणबीर के साथ इस फिल्म प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज ने काम किया था। सौरभ शुक्ला, आशीष विद्यार्थी और सायोनी घोष भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
'बर्फी' कोरियन फिल्म 'लवर्स कॉन्सर्टो' की रीमेक है, जो 2002 में रिलीज हुई थी।
इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।