NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका पादुकोण के लिए शानदार रहा है गणतंत्र दिवस, इन फिल्मों ने किया कमाल
    अगली खबर
    दीपिका पादुकोण के लिए शानदार रहा है गणतंत्र दिवस, इन फिल्मों ने किया कमाल
    गणतंत्र दिवस पर आईं दीपिका पादुकोण की फिल्में

    दीपिका पादुकोण के लिए शानदार रहा है गणतंत्र दिवस, इन फिल्मों ने किया कमाल

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 26, 2024
    08:51 am

    क्या है खबर?

    गणतंत्र दिवस पर अक्सर बॉलीवुड की बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं। आमतौर पर इन फिल्मों को अभिनेताओं की उपस्थिति के लिए जाना जाता है। ऐसे में दीपिका पादुकोण इकलौती ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनकी फिल्में गणतंत्र दिवस पर राज कर चुकी हैं।

    गणतंत्र दिवस पर आईं दीपिका की सभी फिल्में हिट रही हैं।

    आइए, नजर डालते हैं इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर आईं दीपिका की फिल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर।

    #1

    'रेस 2'

    बॉलीवुड की लोकप्रिय क्राइम थ्रिलर फिल्म 'रेस' का सीक्वल 'रेस 2' 2013 में गणतंत्र दिवस के मौके पर आई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    फिल्म में सैफ के साथ दीपिका, जैकलीन फर्नांडिस और अमीषा पटेल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आई थीं।

    निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को करीब 94 करोड़ रुपये में बनाया गया था। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब रही थी।

    #2

    'पद्मावत' 

    2018 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' ने सिनेमाघरों में खूब दर्शक जुटाए थे। फिल्म में दीपिका रानी पद्मावती के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी थे।

    इस फिल्म पर करणी सेना ने खूब बवाल किया था और इसे सिनेमाघरों में कड़ी सुरक्षा के बीच रिलीज किया गया था।

    करीब 215 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी।

    #3

    'पठान' 

    पिछले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 'पठान' ने सिनेमाघरों में जादू चलाया था। शाहरुख खान और दीपिका की इस फिल्म ने पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़े थे।

    निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में शाहरुख ने भारतीय खूफिया एजेंट की भूमिका निभाई थी।

    दीपिका की इस फिल्म का भी धार्मिक संगठनों ने खूब विरोध किया था।

    'पठान' का निर्माण करीब 225 करोड़ रुपये में किया गया था। इस फिल्म ने भारत में 543 करोड़ रुपये कमाए थे।

    #4

    'फाइटर'

    अब इस साल दीपिका पर्दे पर 'फाइटर' बनकर आई हैं।

    फिल्म में वह ऋतिक रोशन की जोड़ीदार बनी हैं और उनके साथ हवा में लड़ाकू विमानों से स्टंट करती नजर आई हैं।

    'पठान' के बाद सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म की भी सफलता की उम्मीद है। शुरुआती शो में फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

    सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म को लेकर उत्साह दिखा रहे हैं। ऐसे में वीकेंड पर फिल्म की अच्छी कमाई की उम्मीद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    गणतंत्र दिवस
    फाइटर फिल्म

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में रणवीर सिंह ने मुफ्त में किया था काम रणवीर सिंह
    क्या 'मेरी क्रिसमस' के बाद प्रभास-दीपिका की 'कल्कि 2898 AD' की रिलीज भी टलेगी? मैरी क्रिसमस
    क्या 'टाइगर' की जोया और 'पठान' की रुबई के बीच होगी भिड़ंत? कैटरीना ने दिया जवाब  कैटरीना कैफ
    IMDb ने जारी की 2023 के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची, शाहरुख ने मारी बाजी  IMDb

    गणतंत्र दिवस

    पद्म पुरस्कार 2023 का ऐलान, मुलायम सिंह यादव और दिलीप महलानाबीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण पद्म भूषण
    गणतंत्र दिवस: जानिए क्या है इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और कुछ रोचक तथ्य दिल्ली
    पद्म पुरस्कारों का ऐलान, रवीना टंडन और 'नाटू नाटू' के कंपोजर एमएम कीरवानी को मिलेगा पद्मश्री रवीना टंडन
    देश मना रहा 74वां गणतंत्र दिवस, पहली बार कर्तव्य पथ पर हुई परेड द्रौपदी मुर्मू

    फाइटर फिल्म

    ऋतिक रोशन ने 'फाइटर' के लिए कैसे बनाई बॉडी, फिटनेस ट्रेनर ने किया खुलासा ऋतिक रोशन
    'फाइटर' का ट्रेलर रिलीज, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकाेण के हवाई एक्शन ने उड़ाए होश ऋतिक रोशन
    सिद्धार्थ आनंद ने 5 एकड़ जमीन पर बनाया 'फाइटर' की जंग का मैदान, ऋतिक दिखाएंगे कमाल अनिल कपूर
    ऋतिक रोशन ने बताया 'फाइटर' से जुड़ने का अनुभव, 'पठान' और 'वॉर' जैसी नहीं होगी फिल्म सिद्धार्थ आनंद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025