NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सनी लियोनी से लेकर करण जौहर तक, जुड़वा बच्चों के मां-बाप हैं ये सितारे
    मनोरंजन

    सनी लियोनी से लेकर करण जौहर तक, जुड़वा बच्चों के मां-बाप हैं ये सितारे

    सनी लियोनी से लेकर करण जौहर तक, जुड़वा बच्चों के मां-बाप हैं ये सितारे
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 11, 2022, 07:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    सनी लियोनी से लेकर करण जौहर तक, जुड़वा बच्चों के मां-बाप हैं ये सितारे
    जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं ये सितारे

    फिल्मी हस्तियों की डेटिंग से लेकर शादी और प्रेग्नेंसी तक, हर चीज पर प्रशंसकों की नजर रहती है। खासकर उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने में लोगों को खासा दिलचस्पी होती है। इन दिनों कई सिलेब्रिटी कपल प्रेग्नेंसी और बच्चों को लेकर सुर्खियों में हैं। दक्षिण के लोकप्रिय कपल नयनतारा और विग्नेश रविवार को जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। क्या आपको पता है ये सितारे भी जुड़वा बच्चों के मां-बाप हैं?

    नयनतारा

    9 अक्टूबर को दक्षिण भारत के मशहूर कपल नयनतारा और विग्नेश ने जुड़वा बच्चों के माता पिता बनने की खबर साझा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपने बच्चों का नाम उइर और उलगम रखा है। नयनतारा और विग्नेशन ने इसी साल जून में भव्य समारोह में शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों सात साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। जल्द ही नेटफ्लिक्स पर दोनों की लव स्टोरी डॉक्युमेंटरी के रूप में दिखेगी।

    संजय दत्त

    साल 2008 में संजय दत्त और मान्यता ने शादी की थी। यह संजय की तीसरी शादी थी। दो साल बाद 2010 में दोनों माता-पिता बने। 21 अक्टूबर, 2010 को मान्यता ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। संजय अपने बेटे शाहरान और बेटी इकरा की तस्वीरें कई बार इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुके हैं। आने वाले समय में संजय 'बाप', 'द गुड महाराजा' और घुड़चढ़ी जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। पिछली बार वह फिल्म 'शमशेरा में दिखाई दिए थे।

    करण जौहर

    करण जौहर अपने बच्चों के साथ अकसर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। करण दो बच्चों के सिंगल पैरेंट हैं। 2017 में उन्होंने पिता बनने की खबर से सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने प्रशंसकों के साथ शेयर किया था कि वह एक बेटी रूही और बेटे यश का स्वागत कर रहे हैं। वह सरोगेसी के जरिए पिता बने थे। करण ने इनके नाम अपने माता-पिता हीरू और यश के नाम पर रखे हैं।

    सनी लियोनी

    सनी लियोनी और उनके पति डैनिएल वीबर तीन बच्चों के माता पिता है। दोनों सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने थे। 2018 में दोनों ने जुड़वा बेटों का स्वागत किया। इनका नाम उन्होंने ऐशर और नोआ रखा है। इसके पहले 2017 में कपल ने महाराष्ट्र के लातूर से एक बच्ची को गोद लिया था जिसे उन्होंने निशा नाम दिया। सोशल मीडिया पर अकसर दोनों अपने तीनों बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं।

    प्रीति जिंटा

    पिछले साल के अंत में अभिनेत्री प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ माता-पिता बने थे। प्रीति सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं। इस साल मदर्स डे के मौके पर उन्होंने पहली बार अपने बच्चों झलक दिखाई थी। प्रीति ने बिजनेसमैन जीन से 29 फरवरी, 2016 को शादी की थी। लॉस एंजेलिस में हुई इस शादी में केवल कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। प्रीति लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हैं।

    फराह खान

    बॉलीवुड की जानी-मानी निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने जुड़वा नहीं बल्कि ट्रिपलेट (तीन बच्चे) को जन्म दिया था। फराह ने 2004 में अपने फिल्म 'मैं हूं न' के एडिटर शीरीष कुंदर से शादी की थी। फराह और शीरीष 'ओम शांति ओम', 'जान-ए-मन' और 'तीस मार खान' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। 2008 में विटरो फर्टिलाइजेशन (IVF) के जरिए दोनों तीन बच्चों, एक बेटे और दो बेटियों के माता-पिता बने।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    संजय दत्त
    सनी लियोनी

    ताज़ा खबरें

    त्रिपुरा: स्मृति ईरानी ने भाजपा सांसद की स्वागत भेंट स्वीकारने से किया इनकार, वीडियो वायरल त्रिपुरा
    राज्यसभा: सांसद मनोज झा ने 2014 के जिक्र को लेकर साधा सरकार पर निशाना, वीडियो वायरल राज्यसभा
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: टेस्ट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    नेटफ्लिक्स ने 4 देशों में पासवर्ड शेयरिंग किया समाप्त, भारत में जल्द लागू होगा नया नियम नेटफ्लिक्स

    करण जौहर

    फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 9,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज, 'पठान' से भी आगे   रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    रोनित रॉय करने वाले थे हॉलीवुड फिल्म में काम, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने बिगाड़ा खेल हॉलीवुड फिल्में
    विक्की कौशल की आगामी फिल्म इस दिन होगी रिलीज, जल्द होगा शीर्षक का ऐलान अमेजन प्राइम वीडियो
    बिग बॉस 16: फिनाले से ठीक पहले बेघर हुए शिव ठाकरे, करण जौहर ने किया खुलासा बिग बॉस 16

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    काजोल ने उनके रंग को लेकर सवाल पूछने वालों को दिया मजेदार जवाब काजोल
    'मैडम सर' विवाद: शिल्पा शिंदे और गुल्की जोशी में क्यों है झगड़ा? जानिए पूरा मामला टीवी शो
    एमएस धोनी ने ट्रैक्टर से की खेत में जुताई, वीडियो शेयर करके लिखी ये बात चेन्नई सुपरकिंग्स
    राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया राखी सावंत

    संजय दत्त

    संजय दत्त और अरशद वारसी फिर आए साथ, फिल्म का फर्स्ट लुक जारी अरशद वारसी
    संजय दत्त ने साझा किया कैंसर के इलाज का अनुभव, कीमोथेरपी लेकर भी करते थे व्यायाम कैंसर
    अलविदा 2022: बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों पर दिखा बायकॉट का असर, हो गईं फ्लॉप बॉलीवुड समाचार
    प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म में संजय दत्त निभाएंगे दादा का किरदार प्रभास

    सनी लियोनी

    बिग बॉस से इन सितारों की चमकी थी किस्मत, घर में रहते हुए मिले नए ऑफर बिग बॉस 16
    कर्नाटक: शिक्षक भर्ती के एडमिट कार्ड पर सनी लियोनी की आपत्तिजनक तस्वीर, जांच जारी कर्नाटक
    सनी लियोनी के साथ स्प्लिट्सविला का नया सीजन होस्ट करेंगे अर्जुन बिजलानी करण जौहर
    आज भी कुछ निर्माता मेरे साथ काम करने में कतराते होंगे- सनी लियोनी सेलिब्रिटी गॉसिप

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023