NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2023: बॉलीवुड के इन सितारों ने की इस साल OTT पर अपनी शुरुआत
    अगली खबर
    अलविदा 2023: बॉलीवुड के इन सितारों ने की इस साल OTT पर अपनी शुरुआत
    इस साल OTT पर इन सितारों ने रखा कदम

    अलविदा 2023: बॉलीवुड के इन सितारों ने की इस साल OTT पर अपनी शुरुआत

    लेखन मेघा
    Dec 22, 2023
    08:02 am

    क्या है खबर?

    इन दिनों बड़े पर्दे की तरह ही OTT प्लेटफॉर्म का रुतबा भी काफी बढ़ता जा रहा है। OTT पर लोगों को अपनी पसंद का कंटेंट आसानी से मिल जाता है तो नए सितारों को भी इसने पहचान दिलाई है।

    इसके साथ ही बॉलीवुड के भी ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने OTT पर अपने सफर की शुरुआत की।

    2023 खत्म होने में गिनती के ही दिन बचे हैं तो चलिए उन सितारों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने OTT पर कदम रखा।

    #1

    करीना कपूर 

    करीना कपूर 2022 में आई अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद भले ही इस साल बड़े पर्दे से दूर रहीं, लेकिन उन्होंने OTT पर अपनी शुरुआत की।

    अभिनेत्री फिल्म 'जाने जान' में मुख्य भूमिका में नजर आईं, जिसमें विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी शामिल थे।

    इसमें माया डिसूजा (करीना) की कहानी दिखाई है, जो अपने पति से दूर भागकर बेटी के साथ रहती है।

    सुजॉय घोष की इस मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

    #2

    शाहिद कपूर

    शाहिद कपूर ने क्राइम थ्रिलर सीरीज 'फर्जी' के साथ OTT पर कदम रखा, जिसमें वह सनी के किरदार में नजर आए।

    इसमें दिखाया गया है कि सनी एक चालाक जालसाज है और बड़ी ही आसानी से नकली नोट बनता है।

    इस सीरीज में केके मेनन, राशि खन्ना, विजय सेतुपति और भुवन अरोड़ा भी दिखाई दिए हैं।

    ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है, वहीं इसके बाद शाहिद की फिल्म 'ब्लडी डैडी' भी जियो सिनेमा पर आई।

    #3

    आदित्य रॉय कपूर 

    आदित्य रॉय कपूर ने वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' से OTT की दुनिया में कदम रखा और छा गए।

    सीरीज में एक नौसेना अधिकारी के रूप में आदित्य के किरदार को पसंद किया गया, जो जासूसी करने में जुटा था।

    इस सीरीज को 2 भागों में जारी किया गया, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। इसमें अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में थे, जिन्होंने भी OTT पर शुरुआत की है।

    इसे डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

    #4

    काजोल 

    अभिनेत्री काजोल ने भी बड़े पर्दे के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म पर अपनी पारी की शुरुआत कर दी है।

    अभिनेत्री सीरीज 'द ट्रायल' में वकील की भूमिका में नजर आई थीं, जिसमें उनकी अदाकारी की दर्शकों ने प्रशंसा की।

    सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी ये सीरीज 'द गुड वाइफ' का हिंदी रूपांतरण है।

    इस सीरीज का आनंद डिज्नी+ हॉटस्टार पर उठाया जा सकता है, जिसमें शीबा चड्ढा, कुब्रा सैत और जिशु सेनगुप्ता भी शामिल हैं।

    #5

    तारा सुतारिया 

    तारा सुतारिया ने हाल ही में फिल्म 'अपूर्वा' से OTT की दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म में तारा का एक अलग अवतार देखने को मिला है।

    इस फिल्म में दिखाया है कि अपूर्वा (तारा) को कुछ गुंडे बस से उठाकर ले जाते हैं, जिसके बाद वह अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करती है।

    निर्देशक निखिल नागेश भट्ट की इस फिल्म में राजपाल यादव और अभिषेक बनर्जी भी नजर आए हैं।

    यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

    जानकारी

    ये सितारे भी हैं शामिल

    वरुण धवन ने फिल्म 'बवाल' से OTT पर कदम रखा, जिसमें जाह्नवी कपूर उनके साथ नजर आई थीं। इनके अलावा सोनम कपूर फिल्म 'ब्लाइंड' में, सोनाक्षी सिन्हा वेब सीरीज 'दहाड़' में और मनीष पॉल वेब सीरीज 'रफूचक्कर' में दिखाई दिए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करीना कपूर
    काजोल
    OTT प्लेटफॉर्म
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन से राज कर रही 'रेड 2', तीसरे शुक्रवार भी बजा डंका अजय देवगन
    MG विंडसर EV प्रो की शुरू हुई डिलीवरी, कीमत में भी हुआ इजाफा  MG मोटर्स
    बेंगलुरु में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने पुलिस थाने में किया आत्मसमर्पण कर्नाटक
    IPL 2025 के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की कोई संभावना नहीं- रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग

    करीना कपूर

    OTT की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार करीना, 'जाने जान' होगा फिल्म का नाम  नेटफ्लिक्स
    करीना कपूर ने किया अपनी नई फिल्म 'जाने जान' का ऐलान, रिलीज तारीख से उठा पर्दा  विजय वर्मा
    फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने किया अपने प्रोडक्शन हाउस का ऐलान, इन सितारों ने दी मुबारकबाद मनीष मल्होत्रा
    'जाने जान' से करीना कपूर का पहला लुक जारी, जानिए कब आएगा फिल्म का ट्रेलर  नेटफ्लिक्स

    काजोल

    वैलेंटाइन वीक पर OTT और सिनेमाघरों में उठाएं इन फिल्मों और सीरीज का लुत्फ OTT प्लेटफॉर्म
    काजोल ने उनके रंग को लेकर सवाल पूछने वालों को दिया मजेदार जवाब बॉलीवुड समाचार
    'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' का नहीं बनना चाहिए रीमेक- काजोल दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
    अजय देवगन की बेटी न्यासा ने पहना 1.75 लाख रुपये का लहंगा, देखिए तस्वीरें अजय देवगन

    OTT प्लेटफॉर्म

    '2018: एवरीवन इज ए हीरो' को ऑस्कर में मिली एंट्री, इस OTT प्लेटफॉर्म पर है उपलब्ध  मलयालम फिल्म इंडस्ट्री
    'फुकरे 3' से 'द वैक्सीन वॉर' तक, इस हफ्ते इन फिल्मों और सीरीज का लें मजा बॉलीवुड समाचार
    OTT पर अक्टूबर में आ रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज, रोमांचक होगा पूरा महीना वेब सीरीज
    'मिशन रानीगंज' से 'गदर 2' तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर इन फिल्मों का धमाल आगामी फिल्में

    बॉलीवुड समाचार

    विशाल भारद्वाज ने फिल्म 'मकबूल' की शूटिंग के लिए दे दी थी अपनी पूरी फीस विशाल भारद्वाज
    'द केरल स्टोरी' के बाद अब पत्नी शेफाली शाह के साथ पारी खेलेंगे निर्माता-निर्देशक विपुल शाह शेफाली शाह
    श्रेयस तलपड़े की कैसी है हालत? पत्नी बोलीं- आज हमने ली राहत की सांस श्रेयस तलपड़े
    'डंकी' ने सेंसर स्क्रीनिंग में खूब लूटी वाहवाही, U/A सर्टिफिकेट के साथ पास हुई फिल्म डंकी फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025