NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख-नयनतारा से रणबीर-श्रद्धा तक, 2023 में पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां
    मनोरंजन

    शाहरुख-नयनतारा से रणबीर-श्रद्धा तक, 2023 में पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां

    शाहरुख-नयनतारा से रणबीर-श्रद्धा तक, 2023 में पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 01, 2023, 05:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शाहरुख-नयनतारा से रणबीर-श्रद्धा तक, 2023 में पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां
    2023 में दिखेंगी ये नई जोड़ियां

    हर तरफ लोग नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं। हर कोई नए साल के लिए नई-नई योजनाएं बना रहा है। मनोरंजन जगत की बात की जाए तो इस साल कई बड़ी फिल्में कतार में हैं जिनकी काफी समय से चर्चा है। सिर्फ फिल्में ही नहीं, इस साल बड़े पर्दे पर कई ऐसी जोड़ियां भी देखने को मिलेंगी जिन्होंने पहले कभी स्क्रीन साझा नहीं किया है। नजर डालते हैं बॉलीवुड में आने वाली ऐसी ही ताजा जोड़ियों पर।

    शाहरुख खान-नयनतारा

    दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्देशक एटली शाहरुख खान के साथ 'जवान' बना रहे हैं। इस फिल्म से दक्षिण भारत की लेडी सुपरस्टार कहलाने वालीं नयनतारा बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। शाहरुख और नयनतारा की जोड़ी देखना दिलचस्प होगा। चर्चा है कि फिल्म में शाहरुख डबल रोल में होंगे। एक किरदार गैंगस्टर का है तो वहीं दूसरा किरदार रॉ अधिकारी का है। नयनतारा भी फिल्म में जांच अधिकारी की भूमिका में होंगी। यह फिल्म जून में रिलीज होगी।

    रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर

    रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की साथ में शूटिंग करते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। हाल ही में रणबीर और श्रद्धा की इस फिल्म के नाम की घोषणा की गई है। लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का नाम 'तू झूठी मैं मक्कार' है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी को देखना दिलचस्प होगा। फिल्म इस साल होली मौके पर रिलीज की जाएगी।

    वरुण धवन- जाह्नवी कपूर

    'बवाल' में पहली बार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी दर्शकों को पर्दे पर देखने को मिलेगी। यह एक जबरदस्त एक्शन फिल्म है। इसकी शूटिंग भारत के अलावा पेरिस, पोलैंड, बर्लिन और ऐम्सटर्डैम के महंगे लोकेशन्स पर हुई है। फिल्म के लिए स्टंटबाज और ऐक्शन डायरेक्टर जर्मनी से बुलाए गए हैं। 'बवाल' का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म की इस साल अप्रैल में रिलीज होने की चर्चा है।

    प्रभास-कृति सैनन

    प्रभास और कृति सैनन की फिल्म 'आदिपुरुष' बीते साल काफी चर्चा में रही। टीजर जारी होने के बाद फिल्म पर खूब विवाद हुआ। यह फिल्म रामायण पर आधारित है। फिल्म में प्रभास राम तो कृति सीता के किरदार में नजर आएंगी। यह VFX से भरपूर फिल्म होगी। टीजर आने के बाद फिल्म के VFX पर काफी बवाल हुआ जिसके बाद निर्माताओं ने इसे दोबारा बनाना का फैसला लिया। फिल्म के अप्रैल में रिलीज होने की चर्चा है।

    शाहरुख खान-तापसी पन्नू

    बड़े पर्दे पर तापसी पन्नू पहली बार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। वह शाहरुख के साथ राजकुमार हीरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगी। एक पुराने इंटरव्यू में तापसी ने कहा था कि उन्हें इस बात का गर्व है कि अपनी प्रतिभा के दमपर उन्हें यह मौका मिला। फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग सऊदी अरब में हुई है। सऊदी अरब में शूट होने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    रणबीर कपूर
    वरुण धवन

    ताज़ा खबरें

    UGC NET: राजनीति विज्ञान से परीक्षा दे रहे छात्र ऐसे करें तैयारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    डेविड वार्नर हासिल कर सकते हैं भारत के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, केवल 10 रनों की जरूरत डेविड वार्नर
    इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे ये टिप्स इलेक्ट्रिक वाहन
    टेक कंपनियों से यूजर्स का डाटा मांगने के सरकारी मामले बढ़े, दक्षिण एशिया में भारत आगे फेसबुक

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान ने बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'भाईजान' सलमान खान
    तापसी पन्नू ने पहना ऐसा हार, हिंदू देवी को अपमानित करने का लगा आरोप तापसी पन्नू
    'तू झूठी मैं मक्कार': रणबीर कपूर की इन फिल्मों ने भी कमाए 100 करोड़ रुपये रणबीर कपूर
    राजकुमार राव 'भीड़' के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगे, देखिए सूची राजकुमार राव

    शाहरुख खान

    'जवान': शाहरुख खान और संजय दत्त बड़े एक्शन सीन के लिए आए साथ, जल्द होगी शूटिंग  संजय दत्त
    शाहरुख और कंगना को वैनिटी वैन उपलब्ध कराने वाले केतन रावल ने बताया- किसे क्या पसंद बॉलीवुड समाचार
    'फाइटर' में दीपिका पादुकोण बनेंगी वायुसेना अधिकारी, इस भूमिका में ये सितारे भी दिखा चुके दमखम  दीपिका पादुकोण
    शाहरुख खान की 'पठान' इस दिन OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कहां देखें  दीपिका पादुकोण

    रणबीर कपूर

    पीयूष मिश्रा ने 'शमशेरा' की असफलता पर की बात, कहा- समझ नहीं आया कहां गलती हुई पीयूष मिश्रा
    'तू झूठी मैं मक्कार' 100 करोड़ क्लब की ओर, टक्कर देने आई 'मिसेज चटर्जी..' और 'ज्विगाटो'  श्रद्धा कपूर
    रणबीर कपूर ने की लव रंजन की तारीफ, बोले- उनमें संजय लीला भंसाली जैसा हुनर  लव रंजन
    बॉक्स ऑफिस: अब 'तू झूठी मैं मक्कार' का होगा 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' से सामना श्रद्धा कपूर

    वरुण धवन

    वरुण धवन ने दी जाह्नवी कपूर को अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई, देखिए वीडियो जाह्नवी कपूर
    सामंथा रुथ प्रभु 'सिटाडेल इंडिया' के सेट पर हुईं घायल, साझा की तस्वीर सामंथा रुथ प्रभु
    'चुपके चुपके' का रीमेक; फराह खान संभालेंगी निर्देशन की कमान, धर्मेंद्र की जगह लेंगे वरुण धवन  फराह खान
    दादा साहेब फाल्के अवॉड्‌र्स: आलिया बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, 'द कश्मीर फाइल्स' सर्वश्रेष्ठ फिल्म, जानिए अन्य विजेता  दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023