Loading...
'बिग बॉस' के पहले सीजन में शाहरुख खान और करण जौहर को बुलाना चाहते थे निर्माता
'बिग बॉस' में शाहरुख खान और करण जौहर

'बिग बॉस' के पहले सीजन में शाहरुख खान और करण जौहर को बुलाना चाहते थे निर्माता

लेखन सयाली
Nov 21, 2026
06:47 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस' देश का सबसे बड़ा रियलिटी शो है, जिसके 20 सीजन आ चुके हैं। इस शो ने कई जानी-मानी हस्तियों को मंच दिया है और उनके करियर को निखारा है। अब खुलासा हुआ है कि शो के निर्माता पहले सीजन के लिए शाहरुख खान और करण जौहर को बतौर प्रतिभागी बुलाना चाहते थे। शो के पूर्व उपाध्यक्ष और टैलेंट मैनेजर आनंद चव्हाण ने इस राज से पर्दा उठाया है।

बिग बॉस

कई बड़ी हस्तियों से किया गया था संपर्क

सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत के दौरान आनंद ने बताया, "शो के पहले सीजन के लिए हमने बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों, जिनमें शाहरुख खान और करण जौहर भी शामिल थे, से संपर्क किया, ताकि वे प्रतियोगी के तौर पर हिस्सा लें। उस समय हम होस्ट चुनने के चरण तक नहीं पहुंचे थे, क्योंकि शो के फॉर्मेट में तब तक होस्ट का प्रावधान ही नहीं था। हमारा ध्यान प्रतियोगियों पर था और हमारी पसंदीदा सूची की शुरुआत अभिनेताओं से ही हुई।"

शो

कलाकार भी थे सहमत

आनंद ने आगे कहा, "जब हमने इन कलाकारों से संपर्क किया, तब हमें एहसास हुआ कि हर एक के साथ हमारा अनुभव अलग-अलग होगा। हालांकि, इन देरी का हमारी मूल लॉन्च तारीख पर कोई असर नहीं पड़ा। शो को योजना के अनुसार ही लॉन्च किया गया। ऐसा बिल्कुल नहीं था कि सेलिब्रिटी सहमत नहीं थे और इस वजह से शो में देरी हुई।"

'बिग बॉस' का पहला सीजन 2006 में टीवी पर आया, जिसके होस्ट अरशद वारसी थे।

ADVERTISEMENT