'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में होगी डॉली जावेद की एंट्री, बेबाक अंदाज से शो में लगेगा ड्रामे का तड़का
मनोरंजन
उर्फी जावेद की बहन और रियलिटी टीवी पर अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर डॉली जावेद अब ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन में नजर आ सकती हैं। उनकी एंट्री से शो में जबरदस्त ड्रामा और कई चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिल सकते हैं, वहीं इस बार वीरेंद्र सहवाग शो को होस्ट करते नजर आएंगे। पिछले सीजन को बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था।
क्या बोले वीरेंद्र सहवाग?
सहवाग ने कहा कि वो प्रतियोगियों को एक-दूसरे से मुकाबला करते, जोखिम उठाते और अपनी सीमाओं को परखते देखने के लिए उत्साहित हैं। अपने क्रिकेट के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, “सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ टॉप पर पहुंचना नहीं, बल्कि वहां बने रहना है।” नए होस्ट और डॉली जावेद जैसे संभावित नए चेहरे सीजन 2 को और दिलचस्प बना सकते हैं।