Page Loader
पाँच सबसे बुरे काम जो 'गॉड ऑफ मिसचिफ' लोकी ने किए हैं, जानें

पाँच सबसे बुरे काम जो 'गॉड ऑफ मिसचिफ' लोकी ने किए हैं, जानें

Oct 29, 2019
10:19 pm

क्या है खबर?

लोकी ल्यूफेसन, गॉड ऑफ मिसचिफ है और उसने हमेशा थॉर के लिए मुसीबत खड़ी की है। लोकी को मार्वल यूनिवर्स में सबसे शक्तिशाली और चतुर विलेन में से एक माना जाता है। उसने कई बुरे काम किए हैं, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। आज हम आपको यहाँ लोकी द्वारा किए गए उन्ही भयानक और बुरे कामों में से पाँच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कम लोग जानते हैं।

#1

लोकी ने लेडी सीफ के शरीर पर कब्जा किया

लोकी किसी को भी आकर्षित करने में माहिर है। इसलिए, यह जानकर बहुत ज़्यादा आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि उसने एक बार लेडी सीफ (एसगार्डियन योद्धा और एक बार थॉर की प्रेमिका रही) के शरीर पर कब्जा कर लिया था। हालाँकि, उसके सबसे भयानक काम में से एक यह है कि उसने सीफ को एक महिला के शरीर में फँसा दिया, जो मृत्यु शैया पर थी। लोकी ऐसी दुष्ट योजना को अंजाम देने में माहिर है।

#2

लोकी ने किड लोकी को सभी अस्तित्व से मिटा दिया

कॉमिक्स में जब लोकी ने एक नए व्यक्ति के रूप में पुनर्जन्म लिया था, किड लोकी उसका पुराना रूप इलोक एक रेवेन के रूप में जीवित रहा। ओरिजनल गॉड ऑफ मिसचिफ ने जानबूझकर किड लोकी को अपने जीवन को एक ऐसी कलाकृति में बाँधने के लिए जोड़-तोड़ किया, जो ब्रह्मांड के लिए घातक हो सकता था। इसके बाद लोकी ने किड कोली के शरीर को रोककर नए होने के सभी निशानों को मिटा दिया।

#3

लोकी ने बनाए हैं थॉर के सबसे बड़े दुश्मन

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि लोकी का मक़सद हर समय गॉड ऑफ थंडर थॉर के रास्ते में नई-नई मुसीबत खड़ी करना है। उसने कई बार अपनी दुष्ट योजनाओं के माध्यम से हेरफेर करके कई ख़तरनाक विलेन को अपनी तरफ़ मिला लिया। उसने थॉर के कुछ सबसे बड़े दुश्मनों जैसे एंचेंट्रेस, मोल्ट्रो और एक्ज़िक्यूटर्स को बनाकर और भी ख़तरनाक काम किया। इसके अलावा व्रेकिंग क्रू ने भी लोकी से ही अपनी शक्तियाँ प्राप्त की थी।

#4

लोकी ने दुनिया को भरोसा दिलाया कि थॉर पागल था

अल्टिमेट्स कॉमिक्स सिरीज़ में लोकी ने दिखाया कि उसका हेरफेर कितना स्मार्ट हो सकता है। अपने भाई थॉर को कमज़ोर करने के लिए और उसे रास्ते से हटाने के लिए लोकी ने वास्तविकता को ही बदल दिया। इससे सभी को यह विश्वास हो गया कि थॉर कोई ईश्वर नहीं, बल्कि भव्यता के भ्रम के साथ एक असंतुलित म्यूटेंट था। अंततः थॉर ने ख़ुद को लोकी की वजह से एक मानसिक संस्थान में बंद पाया।

#5

लोकी ने थॉर को एक मेंढक में बदल दिया

दुश्मनी निभाने के लिए लोकी के सभी अलग-अलग कामों में से एक और अब तक का सबसे भयानक काम शायद यही होगा। थंडर के देवता थॉर को ख़ुद के योद्धा होने पर गर्व था, तो एक बार लोकी ने उसे मेंढक में बदल दिया। थॉर को एक मेंढक में बदलने के बाद लोकी ने एसगार्ड पर शासन करने के लिए उसका रूप धारण कर लिया। इस तरह उसने पूरे एसगार्ड पर नियंत्रण पा लिया।