Loading...
पब और रेस्टोरेंट्स के मालिक हैं ये बॉलीवुड अभिनेता

पब और रेस्टोरेंट्स के मालिक हैं ये बॉलीवुड अभिनेता

Oct 13, 2020
08:00 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड से जुड़े लोगों की जीवनशैली अलग और अनोखी होती है। उसी को बनाए रखने के लिए उन्हें एक साथ कई काम करने पड़ते हैं। यही वजह है कि ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स फिल्मों में काम करने के साथ-साथ अपना साइड बिजनेस भी करते हैं। बॉलीवुड के कई मशहूर स्टार्स हैं, जो रेस्टोरेंट से लेकर होटल तक का बिजनेस करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के पांच ऐसे स्टार्स के बारे में बताएंगे, जो मशहूर पब और रेस्टोरेंट के मालिक हैं।

#1

सुनील शेट्टी: H2O (क्लब)

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी फिल्मों में काम करने के साथ-साथ दशकों से रेस्टोरेंट के बिजनेस में भी हैं।

सुनील का क्लब H2O काफी मशहूर और बेहतरीन है, जिसकी सब लोग तारीफ करते हैं।

उनके क्लब की लॉंग आइलैंड आइस्ड टी काफी प्रसिद्ध है। अगर आप मुंबई में रहते हैं, तो सुनील के क्लब में जा सकते हैं।

उनका यह क्लब होटल रॉयल इन, खार टेलीफोन एक्सचेंज के सामने, ऑफ लिंकिंग रोड, खार, मुंबई में स्थित है।

#2

चंकी पांडे: द एल्बो रूम (पब और रेस्टोरेंट)

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे भी काफी समय से पब और रेस्टोरेंट के बिजनेस में हैं।

उनका 'द एल्बो रूम' नाम का एक पब और रेस्टोरेंट है, जो ब्रिटिश पब जैसा अनुभव देता है।

संत कुटीर अपार्टमेंट्स, खार वेस्ट, खार, मुंबई में स्थित चंकी का यह रेस्टोरेंट और पब अपने बेहतरीन खाने और कॉकटेल के लिए पूरे मुंबई में मशहूर है।

इसके अलावा इस पब का लोकेशन इतना शानदार है कि खाने और ड्रिंक का मजा दोगुना हो जाता है।

ADVERTISEMENT

#3

बॉबी देओल: समप्लेस एल्स (रेस्टोरेंट)

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल वर्तमान में अपनी वेब सीरीज 'आश्रम' को लेकर चर्चा में हैं। बॉबी मनोरंजन जगत के साथ-साथ रेस्टोरेंट के बिजनेस में भी काफी समय से एक्टिव हैं।

बॉबी 'समप्लेस एल्स' नाम के रेस्टोरेंट के मालिक हैं, जो अपने बेहतरीन माहौल और खूबसूरती के लिए मशहूर है।

उनके रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भारतीय खाने के साथ ही चाइनीज खाना भी मिलता है।

बॉबी का यह रेस्टोरेंट छठवां फ्लोर, फन रिपब्लिक, अंधेरी लिंक रोड, अंधेरी, मुंबई में स्थित है।

ADVERTISEMENT

#4

अर्जुन रामपाल: लैप, द लाउंज (पब और रेस्टोरेंट)

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल फिल्मों में काम करने के साथ-साथ पब और रेस्टोरेंट के बिजनेस में भी हैं।

अर्जुन ने 2009 में होटल सम्राट, कौटिल्य मार्ग, चाणक्यपूरी, दिल्ली में लैप नाम से एक पब खोला था।

उनका यह पब हैंगआउट करने के लिए दिल्ली की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। पब का बेहतरीन इंटीरियर और माहौल युवाओं को खूब आकर्षित करता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन का यह पब काफी प्रीमियम और महंगा है।

#5

डीनो मोरिया: क्रेप स्टेशन कैफे (रेस्टोरेंट)

बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरिया को बॉलीवुड में ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने हमेशा के लिए बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और रेस्टोरेंट का बिजनेस शुरू किया।

डीनो ने अपने भाई के साथ मिलकर क्रेप स्टेशन कैफे नाम से रेस्टोरेंट खोला, जो भारत का सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला रेस्टोरेंट चेन बन गया।

उनका रेस्टोरेंट यूरोपियन खानों के लिए मशहूर है।

डीनो का रेस्टोरेंट इंटरफेस 11, ऑफ मलाड लिंक रोड, मलाड वेस्ट, मुंबई में स्थित है।

ADVERTISEMENT