NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / महिलाओं पर केंद्रित हैं बॉलीवुड की ये पांच फिल्में, एक बार जरूर देखें
    मनोरंजन

    महिलाओं पर केंद्रित हैं बॉलीवुड की ये पांच फिल्में, एक बार जरूर देखें

    महिलाओं पर केंद्रित हैं बॉलीवुड की ये पांच फिल्में, एक बार जरूर देखें
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Oct 17, 2020, 05:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिलाओं पर केंद्रित हैं बॉलीवुड की ये पांच फिल्में, एक बार जरूर देखें

    बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्में बनती हैं, लेकिन ज्यादातर फिल्में पुरुषों के ऊपर केंद्रित होती हैं। कई फिल्मों में अभिनेत्री केवल हीरो का साथ देने के लिए होती हैं। हालांकि, ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि बॉलीवुड में महिलाओं को केंद्र में रखकर फिल्में ही नहीं बनती हैं। बॉलीवुड में महिलाओं पर केंद्रित फिल्में बनती हैं, लेकिन उनकी संख्या बहुत ही कम होती हैं। ऐसे में आज हम आपको महिलाओं पर केंद्रित पांच बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे।

    मदर इंडिया (1957)

    महबूब खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'मदर इंडिया' भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन फिल्म है। फिल्म राधा नाम की एक गरीब महिला के ऊपर आधारित है, जो गांव में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। राधा न्याय के लिए अंत में अपने बेटे को गोली भी मार देती है। इस फिल्म में नर्गिस, सुनील दत्त, राज कुमार और राजेंद्र कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आप MX प्लेयर पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

    बैंडिट क्वीन (1994)

    शेखर कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म "बैंडिट क्वीन' दस्यू सुंदरी फूलन देवी के ऊपर आधारित है। फूलन देवी का बलात्कार बड़ी जाति के लोगों द्वारा किया जाता है और उसका बदला लेने के लिए वो डाकू बन जाती हैं। फिल्म में छोटी जाति की महिलाओं की असली स्थिति को देखा जा सकता है। इस फिल्म में सीमा विस्वास, निर्मल पांडे, मनोज बाजपेयी और राजेश विवेक मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आप MX प्लेयर पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

    कहानी (2012)

    सूजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म 'कहानी' एक महिला के बदले के ऊपर आधारित है। फिल्म में एक प्रेग्नेंट महिला की कहानी दिखाया गया है, जो अपने पति के लापता होने के बाद उसे खोजने कोलकाता आती है। वह अपने पति को खोजने के लिए पुलिस की भी मदद लेती है, लेकिन कोई पता नहीं चलता है। इस फिल्म में विद्या बालन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परमब्रता चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

    मैरी कॉम (2014)

    ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'मैरी कॉम' महिला मुक्केबाज एम. सी. मैरी कॉम के जीवन पर आधारित है। फिल्म में मैरी कॉम के बचपन और मुक्केबाज बनने के लिए उनके संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है। मैरी गरीबी का सामना करते हुए दुनिया की बेहतरीन मुक्केबाज बनीं। यह पूरे भारत की लड़कियों को प्रेरित करता है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, दर्शन कुमार और सुनील थापा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

    मर्दानी (2014)

    प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म 'मर्दानी' महिला पुलिस अधिकारी के ऊपर आधारित है। फिल्म में मुंबई पुलिस की सीनियर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी की कहानी है, जिन्हें दिल्ली में बच्चों का व्यापार करने वाले एक गैंग के बारे में पता चलता है और वह उसका खुलासा करने में लग जाती है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, अवनीत कौर, जिस्शु सेनगुप्ता और ताहिर भसिन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आप अमेजन प्राइम पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    विद्या बालन
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    मनोज बाजपेयी

    ताज़ा खबरें

    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास नासा
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान
    हॉकी विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया, जानिए अन्य मैचों के नतीजे  हॉकी विश्व कप

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका ने दिया आलोचकों को जवाब, जानिए मां बनने के लिए क्यों लिया सरोगेसी का सहारा? सोशल मीडिया
    प्रियंका चोपड़ा ने रखी 'छेल्लो शो' की स्क्रीनिंग, प्रोड्यूसर डेविड डबिन्सकी ने दिखाई झलक ऑस्कर पुरस्कार
    अलविदा 2022: दीपिका से आलिया तक, इन बॉलीवुड हस्तियों ने बिजनेस में रखा कदम दीपिका पादुकोण
    इस क्रिसमस देखें ये सुपरहिट फिल्में, OTT पर हैं उपलब्ध क्रिसमस

    विद्या बालन

    अक्षय कुमार की 'सेल्फी' से पहले फिल्मस्टार पर बन चुकी हैं ये बॉलीवुड फिल्में अक्षय कुमार
    जन्मदिन विशेष: कभी विद्या बालन को 'मनहूस' समझते थे लोग, संघर्ष कर ऐसे मिटाया ठप्पा मोहनलाल
    टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने की आत्महत्या, सेट पर फांसी लगाकर दी जान टीवी शो
    'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'जलसा' समेत ये हैं इस साल की महिला केंद्रित फिल्में आलिया भट्ट

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया का अभिनेता की मां पर आरोप, बोलीं- मुझे खाना तक नहीं मिलता बॉलीवुड समाचार
    नवाजुद्दीन ने साइन की अपने करियर की पहली तेलुगु फिल्म, सुपरस्टार वेंकटेश का मिला साथ बॉलीवुड समाचार
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया के खिलाफ अभिनेता की मां ने दर्ज कराई FIR, जानिए मामला बॉलीवुड समाचार
    भूमि पेडनेकर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'अफवाह' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक भूमि पेडनेकर

    मनोज बाजपेयी

    मनोज बाजपेयी ने किया याद, परिवार में अभिनय को नहीं माना जाता था सम्मानजनक काम बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक, पोस्ट कर दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी के मानहानि मामले में KRK को नहीं मिली राहत केआरके
    मनोज बाजपेयी की मां का निधन, पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में थीं भर्ती बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023