NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एक्वामैन के पास हैं ये पाँच बेहतरीन शक्तियाँ, जिनसे वो दुश्मनों पर पड़ता है भारी
    अगली खबर
    एक्वामैन के पास हैं ये पाँच बेहतरीन शक्तियाँ, जिनसे वो दुश्मनों पर पड़ता है भारी

    एक्वामैन के पास हैं ये पाँच बेहतरीन शक्तियाँ, जिनसे वो दुश्मनों पर पड़ता है भारी

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Nov 14, 2019
    08:20 pm

    क्या है खबर?

    आर्थर करी या एक्वामैन जस्टिस लीग के संस्थापक सदस्यों में से एक है और वह लंबे समय तक DC कॉमिक्स का कैरेक्टर भी रहा है।

    अपनी प्रतिष्ठित विरासत के बाद भी इस अटलांटियन का अक्सर पाठकों द्वारा मजाक उड़ाया गया है।

    हालाँकि, एक्वामैन के पास कई सुपरपॉवर हैं, जिन्हें आप सभी लोगों ने जेम्स वान निर्देशित फिल्म 'एक्वामैन' में देखा होगा।

    आज यहाँ हम आपको एक्वामैन की पाँच बेहतरीन शक्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानें।

    #1

    उच्च दबाव और गर्मी को सहन करने की क्षमता

    एक्वामैन गहरे समुद्र में रहता है, इसलिए उसका शरीर पानी के दबाव को झेलने में सक्षम है।

    इस तरह उसका शरीर विज्ञान उसे एक ऐसी त्वचा प्रदान करता है, जो सामान्य मानव हथियारों द्वारा लगभग अभेद्य है।

    ऐसे में वह जस्टिस लीग के अपने साथियों सुपरमैन और वंडर वूमन की तरह है।

    इसके अलावा एक्वामैन आसानी से उच्च गर्मी और ऊर्जा विस्फोटों का सामना कर सकता है। इसे एक्वामैन और ब्लैक मांटा की लड़ाई में देख सकते हैं।

    #2

    एक्वामैन की आँखों से कोई नहीं बच सकता, क्योंकि उसके पास है नाइट विजन

    एक्वामैन आधा मानव और आधा अटलांटियन है, क्योंकि उसके पिता लाइटहाउस के रक्षक और उसकी माँ अटलांटिस की रानी थी।

    इस तरह उसका शरीर 36,000 फीट की गहराई तक उसे स्पष्ट रूप से पानी के नीचे देखने की अनुमति देता है।

    पानी के नीचे साफ़-साफ़ देखने के अलावा एक्वामैन के पास एक अन्य शक्ति है, जो जस्टिस लीग के किसी सदस्य के पास नहीं है।

    एक्वामैन के पास नाइट विजन है, जिससे वह ज़मीन पर रात में देख सकता है।

    #3

    हिलिंग शक्ति से भरपूर पोर्टल खोलने वाला जादुई हाथ

    युद्ध में अपना हाथ खोने के बाद एक्वामैन को सीक्रेट सी की देखरेख करने वाली लेडी ऑफ द लेक ने आशीर्वाद दिया था। उसने प्रतिस्थापन के तौर पर वाटरबियर नाम का एक जादुई हाथ दिया।

    इस नए हाथ से एक्वामैन किसी को भी ठीक कर सकता है। जादुई हाथ का इस्तेमाल करके वह इंटर-डायमेंशनल पोर्टल को भी खोल सकता है।

    इससे एक्वामैन कहीं भी जल्दी से यात्रा कर सकता है और आने वले ख़तरों से निपट सकता है।

    #4

    हवा में उड़ने की क्षमता

    एक्वामैन की सबसे बेहतरीन और प्रतिष्ठित शक्तियों में से एक है उसकी उड़ने की क्षमता।

    हालाँकि, पानी की थीम वाले सुपरहीरो को हवा में उड़ते देखकर थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन एक्वामैन के पास वास्तव में उड़ने की शक्ति है।

    न्यू 52 कॉमिक्स में एक्वामैन को समुद्र के देवता पोसाइडन द्वारा यह आशीर्वाद दिया गया था।

    इसलिए, उसे उड़ने की यह शक्ति प्राप्त हुई, जिसका उसने कई बार इस्तेमाल भी किया है।

    #5

    समुद्री जीवों से बात करने और उन्हें नियंत्रित करने की शक्ति

    एक्वामैन का बचपन में मजाक उड़ाया गया था, क्योंकि वह अक्सर मछलियों से बात करता था।

    हालाँकि, बाद में उसकी शक्तियाँ इससे भी आगे निकल जाती हैं और वह समुद्र के सभी जीवों से बात करके उन्हें नियंत्रित भी कर सकता है।

    अपनी इस शक्ति का इस्तेमाल करके वह समुद्री जीवों की मदद से कई बार मुश्किल समय से बाहर भी निकला है।

    फिल्म में समुद्री जीवों को नियंत्रित करके वह लड़ाई में दुश्मनों पर भारी पड़ जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम

    मनोरंजन

    क्या जल्द ही गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं वरुण? नताशा ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    धोखाधड़ी के आरोप में फेमस म्यूज़िक डायरेक्टर तबुन सूत्रधार गिरफ्तार मुंबई
    मलाइका अरोड़ा ने खुद बताया, कैसी होगी उनकी ड्रीम वेडिंग बॉलीवुड समाचार
    रामसे ब्रदर्स की बायोपिक का निर्माण कर रहे अजय देवगन, जानें कौन हैं ये भाई बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025