Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वकीलों के ऊपर बनी बॉलीवुड की पांच बेहतरीन फिल्में, एक बार जरूर देखें
मनोरंजन

वकीलों के ऊपर बनी बॉलीवुड की पांच बेहतरीन फिल्में, एक बार जरूर देखें

वकीलों के ऊपर बनी बॉलीवुड की पांच बेहतरीन फिल्में, एक बार जरूर देखें
लेखन प्रदीप मौर्य
Dec 08, 2020, 08:00 am 3 मिनट में पढ़ें
वकीलों के ऊपर बनी बॉलीवुड की पांच बेहतरीन फिल्में, एक बार जरूर देखें

बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्में अलग-अलग मुद्दों पर बनती हैं। उनमें से कुछ फिल्में डॉक्टरों के ऊपर बनती हैं, तो कुछ फिल्मों में बिजनेसमैन की कहानी दिखाई जाती है। इसके अलावा बॉलीवुड में कुछ बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा फिल्में भी बनी हैं। वकीलों और वकालत के ऊपर बनी इन फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में आज हम आपको वकीलों के ऊपर बनी पांच बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

#1
शाहिद (2012)

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म 'शाहिद' वकील शाहिद आजमी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में पूर्व मिलिटेंट शाहिद आजमी की कहानी है, जो बाद में क्रिमिनल लॉयर बन जाता है। वकील बनने के बाद वह उन लोगों का केस लड़ता है, जिनके ऊपर आतंकवादी होने का झूठा आरोप लगा होता है। इस फिल्म में राजकुमार राव, प्रभलीन संधु, के. के. मेनन, और मोहम्मद जिशान अय्यूब मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आप सोनी लिव पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

#2
जॉली LLB (2013)

सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म 'जॉली LLB' मजाकिया वकील के ऊपर आधारित है। फिल्म में एक ऐसे वकील की कहानी है, जो सफल होने के लिए संघर्ष करता है। एक दिन वह एक बड़े केस में अपना हाथ डाल देता है, जिसके बाद उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म में अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, बोमन ईरानी और अमृता राव मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

#3
पिंक (2016)

अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'पिंक' महिलाओं से छेड़छाड़ के ऊपर आधारित है। फिल्म में दोस्तों के साथ मीनल छेड़छाड़ की शिकार हो जाती है। इसके बाद वह एक मंत्री के भतीजे के खिलाफ FIR दर्ज कराती है। मीनल का केस रिटायर्ड वकील दीपक लड़ते हैं और मीनल को न्याय दिलाते हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कृति कुल्हारी और एंड्रिया तरियंग मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

#4
जॉली LLB 2 (2017)

सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म 'जॉली LLB 2' वकालत के ऊपर आधारित है। फिल्म में वकील जगदीश एक महिला को न्याय दिलाने में नाकाम हो जाता है। इस वजह से महिला आत्महत्या कर लेती है। जब जगदीश को इस बात का पता चलता है, तो वह सब ठीक करने की कोशिश करता है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, हुमा कुरेशी, सौरभ शुक्ला, और अनु कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

#5
बदला (2019)

सूजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म 'बदला' झूठे केस में फंसने के ऊपर आधारित है। फिल्म में शादीशुदा नैना एक सफल बिजनेसवूमन है। एक दिन नैना का प्रेमी मरा पाया जाता है, जिसकी वजह से नैना फंस जाती है। इससे बचने और सच का पता लगाने के लिए वह एक मशहूर वकील की मदद लेती है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, अमृता सिंह और टोनी ल्यूक मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रदीप मौर्य
प्रदीप मौर्य
Twitter
ताज़ा खबरें
अक्षय कुमार
अमिताभ बच्चन
राजकुमार राव
तापसी पन्नू
ताज़ा खबरें
बजट से लेकर फ्लैगशिप तक, साल 2022 के बेस्ट पांच स्मार्टफोन
बजट से लेकर फ्लैगशिप तक, साल 2022 के बेस्ट पांच स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी
भारतीयों के लिए आसान है कीटो डाइट फॉलो करना, अपनाएं ये टिप्स
भारतीयों के लिए आसान है कीटो डाइट फॉलो करना, अपनाएं ये टिप्स लाइफस्टाइल
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 20,408 संक्रमित, फिर घटे सक्रिय मामले
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 20,408 संक्रमित, फिर घटे सक्रिय मामले देश
लोगों को खूब पसंद आ रही मारुति ग्रैंड विटारा, तीन हफ्तों में बुक हुईं 20,000 यूनिट्स
लोगों को खूब पसंद आ रही मारुति ग्रैंड विटारा, तीन हफ्तों में बुक हुईं 20,000 यूनिट्स ऑटो
इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहते हैं फरहान अख्तर, जानिए उनकी फिटनेस का राज
इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहते हैं फरहान अख्तर, जानिए उनकी फिटनेस का राज लाइफस्टाइल
अक्षय कुमार
'राम सेतु' पर गहराया विवाद, सुब्रमण्यम स्वामी ने की अक्षय की गिरफ्तारी की मांग
'राम सेतु' पर गहराया विवाद, सुब्रमण्यम स्वामी ने की अक्षय की गिरफ्तारी की मांग मनोरंजन
फिर भारत में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले व्यक्ति बने अक्षय कुमार
फिर भारत में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले व्यक्ति बने अक्षय कुमार मनोरंजन
अक्षय कुमार और इमरान की 'सेल्फी' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी
अक्षय कुमार और इमरान की 'सेल्फी' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी मनोरंजन
'सम्राट पृथ्वीराज' से चल गया मानुषी छिल्लर का सिक्का, साइन की तीसरी फिल्म
'सम्राट पृथ्वीराज' से चल गया मानुषी छिल्लर का सिक्का, साइन की तीसरी फिल्म मनोरंजन
अमिताभ से अक्षय कुमार तक, जानिए क्या हैं इन अभिनेताओं के असली नाम
अमिताभ से अक्षय कुमार तक, जानिए क्या हैं इन अभिनेताओं के असली नाम मनोरंजन
और खबरें
अमिताभ बच्चन
11 नवंबर को आएगी राजश्री की 'ऊंचाई', अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी परिणीति चोपड़ा
11 नवंबर को आएगी राजश्री की 'ऊंचाई', अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी परिणीति चोपड़ा मनोरंजन
इस दिन शुरू होगा 'कौन बनेगा करोड़पति 14' का प्रसारण, देखिए प्रोमो
इस दिन शुरू होगा 'कौन बनेगा करोड़पति 14' का प्रसारण, देखिए प्रोमो मनोरंजन
अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की 'गुडबाय' इस दिन हो रही रिलीज
अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की 'गुडबाय' इस दिन हो रही रिलीज मनोरंजन
अमिताभ, रजनीकांत और सचिन जैसे प्रसिद्ध भारतीयों की पहली कार कौन सी थी?
अमिताभ, रजनीकांत और सचिन जैसे प्रसिद्ध भारतीयों की पहली कार कौन सी थी? ऑटो
14 अगस्त से शुरू होगा 'कौन बनेगा करोड़पति 14', जानिए क्या-क्या बदले नियम
14 अगस्त से शुरू होगा 'कौन बनेगा करोड़पति 14', जानिए क्या-क्या बदले नियम मनोरंजन
और खबरें
राजकुमार राव
राजकुमार राव ने याद किया वाकया, यूं मिली थी सुशांत सिंह के निधन की खबर
राजकुमार राव ने याद किया वाकया, यूं मिली थी सुशांत सिंह के निधन की खबर मनोरंजन
'शाबाश मिट्ठू' से 'गार्गी' तक, इस सप्ताह रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में
'शाबाश मिट्ठू' से 'गार्गी' तक, इस सप्ताह रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में मनोरंजन
बॉलीवुड में हमेशा रहेगा नेपोटिज्म, लेकिन कलाकार का काम बोलेगा- राजकुमार राव
बॉलीवुड में हमेशा रहेगा नेपोटिज्म, लेकिन कलाकार का काम बोलेगा- राजकुमार राव मनोरंजन
इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने फ्री में किया फिल्मों में काम, नहीं ली कोई फीस
इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने फ्री में किया फिल्मों में काम, नहीं ली कोई फीस मनोरंजन
समलैंगिकता पर बनीं बॉलीवुड फिल्में, जिनकी कहानियां दिल छू लेंगी
समलैंगिकता पर बनीं बॉलीवुड फिल्में, जिनकी कहानियां दिल छू लेंगी मनोरंजन
और खबरें
तापसी पन्नू
रिलीज हुआ तापसी की 'दोबारा' का ट्रेलर, फिर दिखा अनुराग कश्यप का थ्रिल
रिलीज हुआ तापसी की 'दोबारा' का ट्रेलर, फिर दिखा अनुराग कश्यप का थ्रिल मनोरंजन
'शाबाश मिट्ठू' रिव्यू: टिपिकल संघर्ष की कहानी से अलग है यह स्पोर्ट्स बायोपिक
'शाबाश मिट्ठू' रिव्यू: टिपिकल संघर्ष की कहानी से अलग है यह स्पोर्ट्स बायोपिक मनोरंजन
गोवा में एक लड़की मुझमें 'दिलचस्पी' दिखा रही थी- तापसी पन्नू
गोवा में एक लड़की मुझमें 'दिलचस्पी' दिखा रही थी- तापसी पन्नू मनोरंजन
प्रतिभा की वजह से मिला शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका- तापसी
प्रतिभा की वजह से मिला शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका- तापसी मनोरंजन
सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद इन फिल्मों को OTT पर मिली वाहवाही
सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद इन फिल्मों को OTT पर मिली वाहवाही मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022