
'जोकर 2' से सामने आई लेडी गागा की पहली तस्वीर, हार्ले क्विन का निभा रहीं किरदार
क्या है खबर?
लोकप्रिय हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' के सीक्वल 'जोकर 2' की लंबे समय से चर्चा है।
पिछले साल दिसंबर में निर्देशक टॉड फिलिप्स ने अभिनेता वॉकिन फीनिक्स की पहली झलक साझा की थी जिसे देखकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हो गए थे।
अब वैलेंटाइन डे के मौके पर टॉड ने लेडी गागा की भी पहली झलक साझा की है। इस तस्वीर में गागा और वॉकिन एक इंटिमेट सीन में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर प्रशंसक रोमांचित हो गए।
पहली झलक
वैलेंटाइन्स डे पर यूं दिखे हार्ले क्विन और जोकर
दिसंबर में वॉकिन की पहली तस्वीर आने के बाद से ही प्रशंसकों को लेडी गागा की पहली झलक देखने का इंतजार था।
बुधवार को टॉड ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें हार्ले क्विन (गागा) अपने प्यार अर्थर उर्फ जोकर (वॉकिन) के साथ नजर आ रही हैं। गागा की आंखों में उत्साह है जबकि वॉकिन बेहद शांत दिख रहे हैं।
इसके साथ कैप्शन में टॉड ने लिखा, 'हैप्पी वैलेंटाइन्स डे'।
यह तस्वीर देखकर प्रशंसकों का रोमांच और बढ़ गया।
किरदार
ऐसा होगा लेडी गागा का किरदार
पिछले साल अगस्त में लेडी गागा ने घोषणा की थी कि वह 'जोकर 2' का हिस्सा हैं। एक म्यूजिकल टीजर शेयर करके उन्होंने यह खबर दी थी।
इस फिल्म में वह हार्ले क्विन का किरदार निभाएंगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार यह किरदार जोकर की साइकैट्रिस्ट होगी जो उसके प्यार में पड़ जाती है।
वह उसके साथ मिलकर उसके अपराध में उसका साथ देने लगती है। हालांकि, दोनों का रिश्ता सहज नहीं होगा।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
हार्ले क्विन DC कॉमिक्स का एक लोकप्रिय किरदार है। निर्माता कंपनी वॉर्नर ब्रोस के लिए यह किरदार अकसर लकी साबित हुआ है। इससे पहले मार्गट रॉबी फिल्म 'सूसाइड स्क्वॉड', 'बर्ड्स ऑफ प्रे' और 2021 की 'द सूसाइड स्क्वॉड' में यह किरदार निभा चुकी हैं।
जोकर
दुनियाभर में पसंद की गई थी 'जोकर'
हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' 2019 में रिलीज हुई थी।
फिल्म एक ऐसे जोकर की कहानी है जो समाज से लगातार सताए जाने की वजह से तनाव में है और आखिर में एक हत्यारा बन जाता है। एक सीधे-सादे कॉमेडियन के विलेन बनने की इस कहानी ने सभी को प्रभावित किया।
फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों और समीक्षकों ने पसंद किया था।
इसे 11 ऑस्कर नॉमिनेशन मिले थे। वॉकिन ने फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीता था।
जोकर 2
2024 में रिलीज होगी फिल्म
'जोकर 2' एक म्यूजिकल फिल्म होगी। फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। यह फिल्म 4 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होगी। 'जोकर' इसके ठीक पांच साल पहले 4 अक्टूबर, 2019 को रिलीज हुई थी।
पहले यह फिल्म स्टैंडअलोन फिल्म रहने वाली थी, यानी कि इसका सीक्वल बनाने का कोई इरादा नहीं था। हालांकि, इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए इसका सीक्वल लाने की योजना बनाई गई।
फिल्म में एक बार फिर वॉकिन फिनिक्स मुख्य जोकर की भूमिका होंगे।