LOADING...
सलमान खान फायरिंग केस: बॉडीगार्ड का कोर्ट में दावा, सिर्फ दहशत नहीं; हत्या का था इरादा
सलमान खान फायरिंग केस: बॉडीगार्ड ने खोली 14 अप्रैल की सच्चाई

सलमान खान फायरिंग केस: बॉडीगार्ड का कोर्ट में दावा, सिर्फ दहशत नहीं; हत्या का था इरादा

May 03, 2026
11:10 am

क्या है खबर?

मुंबई की एक विशेष अदालत में सलमान खान के घर (गैलेक्सी अपार्टमेंट) पर हुई फायरिंग के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सलमान के बॉडीगार्ड यानी निजी अंगरक्षक ने कोर्ट में गवाही देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि 14 अप्रैल की सुबह हुई वो गोलीबारी केवल डराने की कोशिश नहीं थी, बल्कि अभिनेता की हत्या करने का एक सोची-समझी साजिश थी। बॉडीगार्ड के इस बयान ने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है।

बयान

"क्या हुआ था फायरिंग से ठीक पहले? 

मामले की सुनवाई पिछले महीने शुरू हुई, जिसमें सलमान के बॉडीगार्ड ने पहले गवाह के रूप में अपना बयान दर्ज कराया। बता दें कि 14 अप्रैल, 2024 को मोटरसाइकिल पर सवार 2 व्यक्तियों ने बांद्रा स्थित सलमान खान के आवास 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की थी। अभिनेता के बॉडीगार्ड ने (जो इस मामले में शिकायतकर्ता भी हैं) पिछले महीने गवाही दी कि उन्होंने 13 अप्रैल, 2024 को शाम 7 बजे अपनी नियमित नाइट शिफ्ट की रिपोर्ट की थी।

गोलीबारी

"लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बीच जब गूंजी गोलियां"

बॉडीगार्ड ने कोर्ट को बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के चलते सलमान की सुरक्षा पहले से कड़ी कर दी गई थी। गवाही में उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल सुबह करीब 4 बजे टीम को पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद उन्होंनेCCTV जांच में दिखा कि बाइक सवार 2 लोग हेलमेट पहनकर बिल्डिंग पर गोलियां चला रहे थे। गवाह के अनुसार, यह सीधे तौर पर अभिनेता के घर पर हमला था।

Advertisement

ब्योरा

फायरिंग के बाद कहां गायब हुए वो शूटर?

बॉडीगार्ड ने बताया कि हमलावरों ने बिल्डिंग पर करीब 4 से 5 बार गोलियां चलाईं। जैसे ही फायरिंग हुई, वो और अन्य सुरक्षा गार्ड बिना समय गंवाए मुख्य गेट से बाहर की ओर दौड़े। उन्होंने अपनी गवाही में हमलावरों के भागने के रास्ते का भी जिक्र किया और बताया कि बाइक सवार दोनों शूटर 'आई लव बांद्रा' पॉइंट की ओर मुड़े और वहां से तेजी से महबूब स्टूडियो रोड की तरफ फरार हो गए।

Advertisement

दावा

जान लेने के इरादे से किया गया हमला?

अदालत में पेश किए गए CCTV फुटेज को देखकर बॉडीगार्ड ने हमलावरों और घटनाक्रम की पहचान की। उन्होंने कोर्ट को बताया कि जिस वक्त गोलियां चल रही थीं, सलमान अपने घर की पहली मंजिल पर स्थित बेडरूम में मौजूद थे। बॉडीगार्ड ने पूरी गंभीरता के साथ अदालत में दावा किया कि ये हमला सिर्फ डराने के लिए नहीं था, बल्कि सुपरस्टार की जान लेने के इरादे से किया गया था।

योजना

फायरिंग से 48 घंटे पहले ही रची गई थी मौत की साजिश

पुलिस जांच में इस साजिश की गहराई का भी खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी मोहम्मद रफीक सरदार चौधरी ने हमले से 2 दिन पहले सलमान के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' की रेकी की थी और वहां का वीडियो बनाकर वांछित आरोपी अनमोल बिश्नोई को भेजा था। फिलहाल, विक्की गुप्ता, सागर पाल, सोनुकुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह जेल में हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपी अनुज कुमार थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी।

Advertisement