NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जवान: शाहरुख खान की वीडियो क्लिप लीक करने वालों के खिलाफ दर्ज हुई FIR
    अगली खबर
    जवान: शाहरुख खान की वीडियो क्लिप लीक करने वालों के खिलाफ दर्ज हुई FIR
    लीक हुए थे 'जवान' के क्लिप (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamsrk)

    जवान: शाहरुख खान की वीडियो क्लिप लीक करने वालों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 12, 2023
    01:36 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को रिलीज होनें में अब कुछ हफ्ते ही बाकी हैं।

    फिल्म का नया गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज हो चुका है और अब सभी को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।

    फिल्म की कई वीडियो क्लिप ऑनलाइन लीक होने के बाद निर्माताओं ने कई सख्त फैसले लिए थे।

    अब सामने आया है कि ये क्लिप चोरी की गई थी। निर्माता ने इसके लिए दोषियों के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है।

    खबर

    रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने दर्ज कराई FIR

    'जवान' की कई क्लिप चोरी करके उन्हें ऑनलाइन लीक किया गया था।

    इस मामले में शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई है।

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहित (IPC) की धारा 379 (चोरी) और सूचना एवं तकनीक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

    निर्माताओं ने 5 ट्विटर हैंडल चिन्हित किए थे, जिनसे क्लिप शेयर करके वायरल की गई। उन्हें नोटिस भी भेजा जा चुका है।

    हाई कोर्ट 

    कंपनी ने हाई कोर्ट से मांगी थी मदद

    लीक हुए फिल्म के कंटेंट के प्रसार को रोकने के लिए निर्माताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

    कंपनी ने बताया था कि जो लोग ऐसे कंटेंट लीक कर रहे हैं, उनके पास कंपनी के सिस्टम का ऐक्सेस है। ऐसे में कंपनी ने इन अकाउंट के मालिकों की जानकारी साझा किए जाने की मांग की थी।

    इसके बाद कोर्ट ने ट्विटर को उचित जानकारी साझा करने के लिए कहा था, जिससे कंपनी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर सके।

    मामला 

    अप्रैल में लीक हुए थे फिल्म के कुछ दृश्य

    अप्रैल में 'जवान' के सेट से कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर लीक हुए थे। एक क्लिप में शाहरुख एक्शन करते दिख रहे थे। एक अन्य क्लिप में वह नयनतारा के साथ डांस करते नजर आ रहे थे।

    ऐसे कंटेंट को रोकने के लिए रेड चिलीज ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

    कोर्ट ने यूट्यूब, गूगल, ट्विटर और रेडिट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया था कि 'जवान' फिल्म के कॉपीराइट कंटेंट के प्रसार को सख्ती से रोका जाए।

    जवान 

    7 सितंबर को आएगी 'जवान'

    'पठान' के बाद अब शाहरुख के प्रशंसकों को उनकी फिल्म 'जवान' का इंतजार है। यह शाहरुख की पहली पैन इंडिया फिल्म है।

    फिल्म में शाहरुख के साथ दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी।

    फिल्म में सान्या मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, दीपिका पादुकोण, सुनील ग्रोवर, विजय सेतुपति और थलापति विजय जैसे सितारे नजर आएंगे।

    फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारतयी सिनेमा के मशहूर निर्देशक एटली कर रहे हैं। फिल्म 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    जवान फिल्म
    रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में मालदीव के दौरे पर जाएंगे, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर नरेंद्र मोदी
    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान शूटिंग के दौरान हुए चोटिल, बहने लगा खून; करानी पड़ी सर्जरी मनोरंजन
    शाहरुख खान नहीं करेंगे BYJU'S के साथ अपनी डील रिन्यू, सालाना लेते थे इतने करोड़ BYJU'S
    जापान में रिलीज होगी शाहरुख खान की 'पठान', इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  पठान फिल्म
    शाहरुख खान चोट की खबरों के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर दिखे एकदम स्वस्थ  बॉलीवुड समाचार

    जवान फिल्म

    शाहरुख खान की 'जवान' की रिलीज तारीख फिर टली, फिल्म 'आदिपुरुष' पर भी पड़ेगा असर- रिपोर्ट शाहरुख खान
    रणबीर कपूर की गुजारिश पर शाहरुख खान ने बढ़ाई 'जवान' की रिलीज डेट, मिली ये जानकारी रणबीर कपूर
    बदल गया बॉलीवुड में 2023 का कैलेंडर, टली इन फिल्मों की रिलीज  बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान की 'जवान' तय तारीख पर आएगी, ट्रेलर तैयार; IPL 2023 फाइनल में होगा धमाका शाहरुख खान

    रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट

    'कामयाब' के बाद अब मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले पर फिल्म बनाने जा रहे हैं शाहरुख खान बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान करेंगे आपको वीडियो कॉल, बस पूरा करना होगा ये डरावना टास्क नेटफ्लिक्स
    शाहरुख ने फिर बढ़ाया सनी देओल की ओर दोस्ती का हाथ, सौंप दिए 'दामिनी' के राइट्स बॉलीवुड समाचार
    मुश्किलों में फंसी शाहरुख खान की वेब सीरीज 'बेताल', लगा कहानी चुराने का आरोप नेटफ्लिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025