Page Loader
श्याम बेनेगल हुए पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई 
पंचतत्व में विलीन हुए निर्देशक श्याम बेनेगल

श्याम बेनेगल हुए पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई 

Dec 24, 2024
04:33 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने बीते दिन 90 साल की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज यानी 24 दिसंबर को दादर के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में दोपहर करीब 3 बजे बेनेगल का अंतिम संस्कार किया गया। मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। नंदिता दास, बोमन ईरानी और रोनी स्क्रूवाला समेत कई सितारे बेनेगल के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

अंतिम संस्कार

श्याम बेनेगल के अंतिम संस्कार में आए सितारे 

दिव्या दत्ता से लेकर रजित कपूर, अशोक पंडिट, इला अरुण और उनकी बेटी इशिता अरुण तक, फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे बेनेगल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसके अलावा अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी अपनी पत्नी और अभिनेत्री रत्ना पाठक के साथ श्याम बेनेगर को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। इस दौरान उनके बेटे विवान शाह भी नजर आए। बता दें कि पिछले लंबे समय से बेनेगल किडनी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे।

ट्विटर पोस्ट

अभिनेता दलीप ताहिल ने जताया दुख