राम गोपाल वर्मा चले पुरानी राह, मुठभेड़ विशेषज्ञ दया नायक की बायोपिक लाने की तैयारी?
क्या है खबर?
मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा अपनी अगली परियोजना को लेकर चर्चा में हैं। ताजा अपडेट है कि वह मुंबई के इतिहास पर आधारित एक और क्राइम ड्रामा फिल्म बनाने में जुट सकते हैं। पहले भी वह 'सत्या' और 'कंपनी' के जरिए मुंबई के अंडरवर्ल्ड और अपराध जगत को फिल्मी पर्दे पर दिखा चुके हैं। मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्मा मुंबई मुठभेड़ विशेषज्ञ दया नायक की जिंदगी पर आधारित फिल्म के निर्देशन के लिए बातचीत कर रहे हैं।
परियोजना
लंबे समय से चल रहा बायोपिक बनाने का विचार
एक सूत्र ने बताया कि मुठभेड़ विशेषज्ञ की जीवनी पर फिल्म बनने का विचार काफी समय से चल रहा है, लेकिन हालिया दिनों में परियोजना में तेजी आई है। उन्होंने आगे कहा, "फिलहाल प्राथमिकता पटकथा को सही ढंग से तैयार करने और दया नायक की कहानी को किस नजरिए से बताया जाए, इस पर फैसला लेने की है।" फिल्म निर्माता नायक की कहानी को पेश करने के विभिन्न तरीकों का मूल्यांकन कर रहे हैं।
फिल्म
'सिंडिकेट' को लेकर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं वर्मा
इन दिनों वर्मा अपनी आगामी फिल्म 'सिंडिकेट' में व्यस्त चल रहे हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर है, जिसे उन्होंने फिल्म निर्माण की नई पीढ़ी को एक श्रद्धांजलि बताया है। कुछ दिन पहले रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता पर उन्हाेंने कहा था कि इसने उनकी रचनात्मक सोच को काफी प्रभावित किया है और आगामी परियोजना के कुछ पहलुओं को प्रेरित किया। इसके अलावा, उन्हांने आधिकारिक तौर पर अमिताभ बच्चन के साथ 'सरकार 4' का ऐलान भी किया था।