NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'परिणीता' के निर्देशक प्रदीप सरकार का 67 की उम्र में निधन, हंसल मेहता ने की पुष्टि
    मनोरंजन

    'परिणीता' के निर्देशक प्रदीप सरकार का 67 की उम्र में निधन, हंसल मेहता ने की पुष्टि

    'परिणीता' के निर्देशक प्रदीप सरकार का 67 की उम्र में निधन, हंसल मेहता ने की पुष्टि
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 24, 2023, 10:10 am 1 मिनट में पढ़ें
    'परिणीता' के निर्देशक प्रदीप सरकार का 67 की उम्र में निधन, हंसल मेहता ने की पुष्टि
    प्रदीप सरकार का 67 साल की उम्र में निधन (तस्वीर: इंस्टा/@pradeepsarkar)

    बॉलीवुड जगत से एक और बुरी खबर आ रही है। सतीश कौशिक के निधन के गम से इंडस्ट्री उबर नहीं पाई थी कि अब एक और दिग्गज निर्देशक के निधन ने हैरान कर दिया। 'परिणीता' जैसी कई सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके प्रदीप सरकार अब नहीं रहे। निर्देशक हंसल मेहता ने उनके निधन की पुष्टि की है। 67 साल की उम्र में प्रदीप ने दुनिया को अलविदा कहा है। मनोज बाजपेयी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

    डायलिसिस पर थे निर्देशक

    ईटाइम्स के मुताबिक, 24 मार्च की सुबह 3:30 बजे प्रदीप ने आखिरी सांस ली। वह डायलिसिस पर थे। उनके पोटेशियम का स्तर काफी गिर गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें तड़के 3 बजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। मुंबई में आज शाम 4 बजे सांताक्रूज के एक श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। 'परिणीता' में काम कर चुकीं नीतू चंद्रा बोलीं कि उन्हें सुबह यह दुखद खबर मिली, जिसके बाद से वह सकते में हैं।

    हंसल और मनोज ने दी श्रद्धांजलि

    हंसल ने शुक्रवार की सुबह प्रदीप की एक तस्वीर साझा कर ट्ववीट किया, 'प्रदीप सरकार, दादा! RIP' हंसल का ट्वीट साझा कर मनोज बाजपेयी ने भी इस खबर पर हैरानी और शोक जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'ओह! यह हैरान कर देने वाली खबर है। आपकी आत्मा को शांति मिले।' सोशल मीडिया पर लोग उनकी फिल्मों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    यहां देखिए हंसल का ट्वीट

    Pradeep Sarkar. Dada. RIP. pic.twitter.com/htxK4PiTLN

    — Hansal Mehta (@mehtahansal) March 24, 2023

    अजय और नील ने भी किया याद

    अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम में से कुछ लोगों के लिए प्रदीप सरकार, 'दादा' के निधन की खबर पर यकीन कर पाना अब भी कठिन है। मेरी गहरी संवेदना। मेरी प्रार्थनाएं दिवंगत और उनके परिवार के साथ हैं। RIP दादा।' अभिनेता नील नितिन मुकेश ने लिखा, 'दादा!!! क्यों??? मैं आपको याद करूंगा दादा। आपने जीवन में मुझे इतना कुछ सिखाया। आपकी फिल्म 'लफंगे परिंदे' हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी। परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं।'

    अपनी पहली फिल्म 'परिणीता' से ही लोकप्रिय हो गए थे प्रदीप

    प्रदीप ने 2005 में फिल्म परिणीता के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। इसके बाद 2007 में आई फिल्म 'लागा चुनरी में दाग', 2010 में आई फिल्म 'लफंगे परिंदे', 2014 में आई फिल्म 'मर्दानी' और 2018 में आई फिल्म 'हेलीकाप्टर ईला' जैसी फिल्मों का भी उन्होंने सफल निर्देशन किया। प्रदीप ने अपने करियर में कम फिल्में ही बनाईं, लेकिन उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया गया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की मौत
    हंसल मेहता

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी के वो गाने, जो लोगों के दिलों में उतर गए  इमरान हाशमी
    'बड़े मियां छोटे मियां' से पहले इन फिल्मों के सेट पर भी चोटिल हुए अक्षय कुमार बड़े मियां छोटे मियां 2
    शेखर सुमन के बहनोई लापता, बहन का रो-रो कर बुरा हाल; CBI जांच की मांग की बिहार
    सलमान खान को धमकी मामले में पुलिस का खुलासा, ब्रिटेन से है ईमेल का कनेक्शन सलमान खान

    सेलिब्रिटी की मौत

    समीर खाखर को कैसे मिला था धारावाहिक 'नुक्कड़'? बेहद दिलचस्प है किस्सा टीवी शो
    दिग्गज अभिनेता समीर खाखर का निधन, 70 साल की उम्र में ली आखिरी सांस टीवी शो
    सतीश कौशिक: बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची हत्या का शक जताने वाली महिला, जारी होगा नोटिस सतीश कौशिक
    माधुरी दीक्षित ने साझा की दिवंगत मां की तस्वीर, बोली- आप हमारी यादों में जिंदा रहेंगी माधुरी दीक्षित

    हंसल मेहता

    हंसल मेहता ने की अनुभव सिन्हा की 'भीड़' की तारीफ, राजकुमार राव को बताया बेहतरीन अभिनेता राजकुमार राव
    सतीश कौशिक बनाना चाहते थे 'एक डायरेक्टर की मौत' फिल्म, हंसल मेहता ने किया खुलासा  सतीश कौशिक
    हंसल मेहता की 'फराज' पर बांग्लादेश में बैन, हाई कोर्ट ने दिया सख्त आदेश अनुभव सिन्हा
    दिल्ली हाई कोर्ट ने 'फराज' की रिलीज पर रोक लगाने से किया इनकार, कल देगी दस्तक दिल्ली हाई कोर्ट

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023