NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में '12वीं फेल' का जलवा, यहां देखिए विजेताओं की पूरी सूची
    अगली खबर
    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में '12वीं फेल' का जलवा, यहां देखिए विजेताओं की पूरी सूची
    फिल्मफेयर पुरस्कारों के विजेताओं का हुआ ऐलान, किसने मारी बाजी?

    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में '12वीं फेल' का जलवा, यहां देखिए विजेताओं की पूरी सूची

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 29, 2024
    02:29 am

    क्या है खबर?

    काफी समय से दर्शकों काे 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का इंतजार था, जिसका बीती 27 जनवरी को आगाज हुआ था।

    शाहरुख खान की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'जवान' को सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म का पुरस्कार मिला था, जबकि गणेश आचार्य को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'वोट झुमका' के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार मिला।

    28 जनवरी को मुख्य श्रेणियों में पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है।

    आइए 69वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2024 के दूसरे विजेताओं पर एक नजर डालें।

    सर्वश्रेष्ठ फिल्म

    '12वीं फेल' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म

    सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब '12वीं फेल को मिला है। इस श्रेणी में इसके साथ 'जवान', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'ओह माय गॉड 2' और 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्ट फिल्म शामिल थीं।

    विक्रांत मैसी की यह फिल्म पहले ही चारों ओर खूब वाहवाही लूट चुकी है और अब एक और उपलब्धि इसके नाम जुड़ गई है।

    विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ऑस्कर, 2024 में भी भेजा गया है।

    सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

    कौन बना सर्वश्रेष्ठ निर्देशक? 

    सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की श्रेणी में अमित राय को फिल्म 'ओह माय गॉड 2' के लिए नामित किया गया था तो एटली को फिल्म 'जवान' के लिए नामांकन मिला था, वहीं सिद्धार्थ आनंद को 'पठान' के लिए नामित किया गया था।

    करण जौहर को फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' तो विधु विनोद चोपड़ा को '12वीं फेल' के लिए नामांकन मिला था।

    इस श्रेणी में बाजी भी विधु के ही हाथ लगी है।

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बने रणबीर कपूर

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार 'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर की झोली में गिरा है। उनका मुकाबला शाहरुख खान, रणवीर सिंह, सनी देओल और विक्की कौशल के साथ था।

    शाहरुख को 'डंकी' और 'जवान' अपनी 2 फिल्मों के लिए नामांकन मिले थे। हालांकि, रणबीर ने उन्हें मात दे दी है। इस श्रेणी में विक्की को फिल्म 'सैम बहादुर' के लिए तो रणवीर को 'रॉकी और रानी...' के लिए नामांकन मिला था।

    उधर सनी 'गदर 2' के लिए नामित हुए थे।

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

    आलिया को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब आलिया भट्ट को फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए मिला है। इस श्रेणी में उनका मुकाबला, रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे), भूमि पेडनेकर (थैंक्यू फॉर कमिंग), दीपिका पादुकोण (पठान), कियारा आडवाणी (सत्यप्रेम की कथा) और तापसी पन्नू (डंकी) से था।

    उधर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार विक्की कौशल ने 'डंकी' के लिए अपने नाम किया है, वहीं सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार शबाना आजमी को 'रॉकी और रानी...' के लिए मिला।

    जीत

    विक्रांत मैसी भी बने विजेता

    आदित्य रावल को 'फराज' के लिए मेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला तो बेस्ट फीमल डेब्यू का पुरस्कार अलीजेह अग्निहोत्री को फिल्म 'फर्रे' के लिए मिला।

    उधर जाने-माने निर्देशक डेविड धवन को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया है। बेस्ट फिल्म का क्रिटिक पुरस्कार मनोज बाजपेयी को फिल्म 'जोरम' के लिए मिला है।

    रानी को 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स पुरस्कार मिला है। बेस्ट एक्टर का क्रिटिक पुरस्कार विक्रांत मैसी ने '12वीं फेल' के लिए जीता।

    जानकारी

    शिल्पा राव बनी बेस्ट प्लेबैक सिंगर

    बेस्ट प्लेबैक फीमेल सिंगर शिल्पा राव 'पठान' के 'बेशरम रंग' के लिए तो 'एनिमल' का 'अर्जन वैली' गाने वाले भूपिंदर बब्बर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर बने। उधर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट का आरडी बर्मन पुरस्कार श्रेयस पुराणिक ने 'एनिमल' के गाने 'सतरंगा' के लिए जीता।

    आगाज

    1954 में हुई थी फिल्मफेयर पुरस्कार की शुरुआत

    फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का आयोजन हर साल होता है। यह भारत में सबसे प्रसिद्ध फिल्म आयोजनों में से एक है। फिल्मफेयर पुरस्कारों के जरिए सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया जाता है।

    पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार के रूप में 1954 में द टाइम्स ग्रुप की फिल्मफेयर पत्रिका द्वारा ये पुरस्कार पेश किए गए थे।

    शुरुआत में टाइम्स ग्रुप की एडिटर क्लेयर मैन्डोन्का के नाम पर फिल्मफेयर पुरस्कार को क्लेयर अवॉर्ड के नाम से जाना जाता था।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह की एक झलक

    Instagram post

    A post shared by filmfare on January 29, 2024 at 2:27 am IST

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फिल्मफेयर अवॉर्ड
    फिल्म पुरस्कार
    बॉलीवुड समाचार
    एनिमल फिल्म

    ताज़ा खबरें

    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    फिल्मफेयर अवॉर्ड

    पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान पर भारत में विदेशी मुद्रा की तस्करी का आरोप पाकिस्तान समाचार
    फिल्मफेयर 2020: किस एक्टर के हाथ लगी बेस्ट डेब्यू की बाजी? बॉलीवुड समाचार
    फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020: किस फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड? अक्षय कुमार
    फिल्मफेयर 2020: इस बार कौन बना बेस्ट डायरेक्टर? मनोरंजन

    फिल्म पुरस्कार

    ऑस्कर 2023: गुनीत मोंगा की 'द एलेफैंट विस्परर्स' ने पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास ऑस्कर पुरस्कार
    'RRR' ने रचा इतिहास, 'नाटू-नाटू' गाने ने जीता ऑस्कर ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: ब्रेंडन फ्रेजर बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'द व्हेल' के लिए मिला पुरस्कार ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: मिशेल योह को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब ऑस्कर पुरस्कार

    बॉलीवुड समाचार

    भूमि पेडनेकर को एक हिट फिल्म की दरकार, क्या भक्षक लगा पाएगी बेड़ा पार? भूमि पेडनेकर
    सिद्धार्थ मल्होत्रा 19 की उम्र में देखे गए सपने को जी रहे, इस बात का मलाल सिद्धार्थ मल्होत्रा
    दीपिका पादुकोण के लिए क्यों खास है 'फाइटर'? कमाई पर कही ये बात दीपिका पादुकोण
    'शैतान' का दमदार टीजर जारी, आमने-सामने दिखे अजय देवगन और आर माधवन  अजय देवगन

    एनिमल फिल्म

    बॉक्स ऑफिस: 'एनिमल' ने डटकर किया 'डंकी' का सामना, जानें 21वें दिन का कारोबार  एनिमल फिल्म
    एनिमल: दूसरी शादी वाले विवाद पर संदीप रेड्डी वांगा ने तोड़ी चुप्पी, बताई वजह एनिमल फिल्म
    संदीप रेड्डी वांगा सिनेमाघरों में पहुंची 'एनिमल' से निराश, OTT के लिए कर रहे बदलाव एनिमल फिल्म
    'एनिमल' से क्यों हुई परिणीति चोपड़ा की छुट्टी? 'कबीर सिंह' के लिए भी थीं पहली पसंद एनिमल फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025