NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्मफेयर पुरस्कार: 'सैम बहादुर' का तकनीकी श्रेणी में दबदबा, 'जवान' ने जीता सर्वश्रेष्ठ एक्शन का पुरस्कार
    अगली खबर
    फिल्मफेयर पुरस्कार: 'सैम बहादुर' का तकनीकी श्रेणी में दबदबा, 'जवान' ने जीता सर्वश्रेष्ठ एक्शन का पुरस्कार
    फिल्मफेयर पुरस्कार का हुआ ऐलान

    फिल्मफेयर पुरस्कार: 'सैम बहादुर' का तकनीकी श्रेणी में दबदबा, 'जवान' ने जीता सर्वश्रेष्ठ एक्शन का पुरस्कार

    लेखन मेघा
    Jan 28, 2024
    10:46 am

    क्या है खबर?

    फिल्मफेयर पुरस्कार मनोरंजन जगत की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है, जिसका आयोजन इस बार गुजरात के महात्मा मंदिर कन्वेंशन और प्रदर्शनी केंद्र में हो रहा है।

    69वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह 2 दिन चलेगा, जिसकी शुरुआत 'कर्टेन रेजर' के साथ हुई। इसमें तकनीकी श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए।

    इसमें विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' अलग-अलग श्रेणियों में 3 पुरस्कार जीतकर सबसे आगे रही।

    आइए जानते हैं कि कौन-सी फिल्में फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने में सफल रही।

    #1

    'सैम बहादुर' ने जीते ये पुरस्कार

    मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' में विक्की भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ बन छा गए थे।

    कुणाल शर्मा ने इस फिल्म के लिए बेस्ट साउंड डिजाइन का पुरस्कार अपने नाम किया तो सिंक सिनेमा ने 'एनिमल' के लिए इसी श्रेणी में खिताब जीता।

    बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन में भी विक्की की फिल्म आगे रही और सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे विजेता बने।

    बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन का खिताब सचिन लवलेकर, दिव्या गंभीर और निधि गंभीर के नाम रहा।

    #2

    'जवान' और 'एनिमल' को मिले ये खिताब

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने सर्वश्रेष्ठ VFX और एक्शन श्रेणी में जीत दर्ज की।

    फिल्म के VFX के लिए रेड चिलीज एंटरटेनमेंट तो स्पाइरो रजाटोस, एनल अरासु, क्रेग मैक्रे, यानिक बेन, केचा खम्फाकडी और सुनील रोड्रिग्स को सर्वश्रेष्ठ एक्शन का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के लिए हर्षवर्धन रामेश्वर ने सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर का पुरस्कार जीता।

    इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग का खिताब जसकुंवर सिंह कोहली और विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म '12वीं फेल' के लिए मिला।

    #3

    इन्होंने भी हासिल की जीत

    मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'व्हाट झुमका' के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है।

    करण जौहर की फिल्म के इस गाने को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया था।

    इन सबके अलावा तकनीकी श्रेणी में आखिरी पुरस्कार जयदीप अहलावत और शैफाली शाह की फिल्म 'थ्री ऑफ अस' के नाम रहा। यह पुरस्कार अविनाश अरुण धावरे को सर्वश्रेष्ठ सिनेमाटोग्राफी के लिए दिया गया।

    #4

    आज होगा मुख्य समारोह 

    69वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह के पहले दिन को करिश्मा तन्ना और अपारशक्ति खुराना ने होस्ट किया था।

    अब आज यानी 28 जनवरी को मुख्य समारोह का आयोजन होगा, जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित कई श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।

    मुख्य समारोह की मेजबानी का जिम्मा आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल को मिला है।

    इसमें सारा अली खान, जाहन्वी कपूर, वरुण धवन, नुसरत भरुचा सहित फिल्मी जगत की सभी मशहूर हस्तियां शामिल होंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फिल्मफेयर अवॉर्ड
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    विक्की कौशल

    ताज़ा खबरें

    मुफ्त में बनवा सकते हैं बच्चे का आधार कार्ड, जानिए क्या है तरीका  आधार कार्ड
    गर्मी में सफर के दौरान कार को कैसे रखें ठंडा? कार
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    फिल्मफेयर अवॉर्ड

    पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान पर भारत में विदेशी मुद्रा की तस्करी का आरोप पाकिस्तान समाचार
    फिल्मफेयर 2020: किस एक्टर के हाथ लगी बेस्ट डेब्यू की बाजी? बॉलीवुड समाचार
    फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020: किस फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड? अक्षय कुमार
    फिल्मफेयर 2020: इस बार कौन बना बेस्ट डायरेक्टर? मनोरंजन

    बॉलीवुड समाचार

    'फाइटर' ही नहीं, खाड़ी देशो में बॉलीवुड की इन फिल्मों पर भी लग चुका प्रतिबंध फाइटर फिल्म
    सारा अली खान पहुंची घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, तस्वीरें साझा कर लिखा- जय भोलेनाथ  सारा अली खान
    'शैतान' का नया पोस्टर जारी; दिखी अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की शानदार तिगड़ी  अजय देवगन
    'फाइटर' पर सेंसर बोर्ड ने चलाई थी कैंची, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बोले- कोई फर्क नहीं पड़ता सिद्धार्थ आनंद

    मनोरंजन

    #NewsBytesExplainer: कलर ग्रेडिंग की पोस्ट-प्रोडक्शन में है अहम भूमिका, जानिए इसका काम और महत्व #NewsBytesExplainer
    बॉक्स ऑफिस: 'मेरी क्रिसमस' को मिला वीकेंड का फायदा, जानिए कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    कोंकणा को नहीं पसंद आई 'एनिमल' में दिखाई गई हिंसा, बोलीं- इसकी सही वजह होनी चाहिए बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ बच्चन के हाथ की हुई सर्जरी, ब्लॉग में किया खुलासा अमिताभ बच्चन

    विक्की कौशल

    बॉक्स ऑफिस: 'एनिमल' ने कमाए 100 करोड़ रुपये, 'सैम बहादुर' ने डटकर किया सामना सैम बहादुर
    फिल्म 'सैम बहादुर' ने डटकर किया 'एनिमल' का सामना, तीसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल  सैम बहादुर
    'कॉफी विद करण 8' में आएंगे विक्की कौशल और कियारा आडवाणी, प्रोमो वीडियो जारी  कॉफी विद करण
    बॉक्स ऑफिस: विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' की कमाई में भारी गिरावट, जानिए कुल कारोबार  सैम बहादुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025