NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023: आलिया ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, इन अभिनेत्रियों को छोड़ा पीछे
    अगली खबर
    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023: आलिया ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, इन अभिनेत्रियों को छोड़ा पीछे
    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023: आलिया भट्ट बनी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (तस्वीर: टि्वटर/@taran_adarsh)

    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023: आलिया ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, इन अभिनेत्रियों को छोड़ा पीछे

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 28, 2023
    01:36 am

    क्या है खबर?

    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 का आगाज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हो चुका है। कुछ ही दिन पहले इन पुरस्कारों के लिए नामांकन पाने वाले सितारों की सूची जारी की गई थी। तभी से कइयों के मन में यह सवाल था कि आखिर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब किसे मिलेगा।

    अब आखिरकार विजेताओं की घोषणा हो गई है। इस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड आलिया भट्ट को मिला है। हालांकि, वह पहले भी यह पुरस्कार जीत चुकी हैं।

    गर्व का पल

    आलिया ने 5वीं बार जीता फिल्मफेयर

    आलिया अब तक कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। उन्होंने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। अब उन्हें एक बार फिर फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया है।

    यह उनका 5वां फिल्मफेयर अवॉर्ड है। पिछली बार उन्हें फिल्म 'गली बॉय' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

    इस साल उनके साथ फिल्मफेयर पाने की दौड़ में भूमि पेडनेकर, करीना कपूर, तब्बू और जान्हवी कपूर शामिल थीं, लेकिन उन्होंने सबको पछाड़ यह पुरस्कार अपने नाम कर लिया।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए पोस्ट

    Congratulations! 

    The Filmfare Award for Best Actor in a Leading Role (Female) goes to #AliaBhatt for #GangubaiKathiawadi at the 68th #HyundaiFilmfareAwards 2023 with #MaharashtraTourism. pic.twitter.com/RdstVHAgI4

    — Filmfare (@filmfare) April 27, 2023

    फिल्म

    जानिए फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बारे में

    संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की कहानी गंगूबाई नाम की एक ऐसी महिला पर आधारित है, जिसने सेक्स वर्कर्स के जीवन को बेहतर बनाने में अपना अहम योगदान दिया।

    मुंबई की मशहूर माफिया क्वीन गंगूबाई का जीवन आलिया भट्ट ने बड़ी शिद्दत से पर्दे पर उतारा। अभिनय से लेकर अंदाज और उनके डायलॉग तक दर्शकों को खूब भाए। आलिया की आभा ने यकीनन गंगूबाई की चमक बढ़ा दी।

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    आगामी फिल्में

    इन फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगी आलिया

    आलिया फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' मेंं दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म इसी साल 28 जुलाई को रिलीज होगी।

    'जी ले जरा' से भी वह जुड़ी हैं। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं। इसमें आलिया के साथ कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी।

    आलिया फिल्म 'बैजू बावरा' का हिस्सा हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में कदम रख रही हैं।

    शुरुआत

    कब हुई थी फिल्मफेयर पुरस्कारों की शुरुआत?

    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के जरिए सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्मों, कलाकारों और निर्देशकों को सम्मानित किया जाता है। पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार के रूप में 1954 में द टाइम्स ग्रुप की फिल्मफेयर पत्रिका द्वारा ये पुरस्कार पेश किए गए थे।

    पहली बार फिल्मफेयर फिल्म 'दो बीघा जमीन' को मिला था। दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा के पहले अभिनेता थे, जिन्होंने पहली बार फिल्म 'दाग' के लिए फिल्मफेयर जीता था।

    फिल्मफेयर पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली ट्रॉफी 'ब्लैक लेडी' कहलाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फिल्मफेयर अवॉर्ड
    फिल्म पुरस्कार
    बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    फिल्मफेयर अवॉर्ड

    पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान पर भारत में विदेशी मुद्रा की तस्करी का आरोप पाकिस्तान समाचार
    फिल्मफेयर 2020: किस एक्टर के हाथ लगी बेस्ट डेब्यू की बाजी? बॉलीवुड समाचार
    फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020: किस फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड? अक्षय कुमार
    फिल्मफेयर 2020: इस बार कौन बना बेस्ट डायरेक्टर? मनोरंजन

    फिल्म पुरस्कार

    फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2022 में वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज' का जलवा, अभिषेक बच्चन भी बने विजेता वेब सीरीज
    'दसवीं' के लिए पुरस्कार जीतने पर अमिताभ ने की अभिषेक की तारीफ, जानिए क्या कहा अभिषेक बच्चन
    IIFA 2023 में 'ब्रह्मास्त्र' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का छाया जादू, इन फिल्मों को मिला नामांकन ब्रह्मास्त्र फिल्म
    दिवंगत लता मंगेशकर को मिला सम्मान, '200 सर्वश्रेष्ठ गायकों' में शामिल हुआ नाम लता मंगेशकर

    बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चाहर चौधरी के खिलाफ कपड़े चोरी करने और उत्पीड़न की शिकायत दर्ज, जानिए पूरा मामला टीवी जगत की खबरें
    'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आएंगे अर्जित तनेजा, बोले- सपना सच हो गया  खतरों के खिलाड़ी
    ऑस्कर 2024: 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स का हुआ ऐलान, जानिए कब होगा आयोजन ऑस्कर पुरस्कार
    विद्या बालन को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, भावुक हुईं अभिनेत्री  विद्या बालन

    आलिया भट्ट

    फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 9,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज, 'पठान' से भी आगे   रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में आलिया भट्ट ने पहनी महंगी साड़ी, जानिए कीमत कियारा आडवाणी
    दादा साहेब फाल्के अवॉड्‌र्स: आलिया बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, 'द कश्मीर फाइल्स' सर्वश्रेष्ठ फिल्म, जानिए अन्य विजेता  दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
    रणबीर-आलिया ने जीता दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, कंगना बोलीं- नेपो माफिया फिर हक मारने आ गए कंगना रनौत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025