LOADING...
फिल्म 'हंसी तो फंसी' फिर देगी सिनेमाघरों में दस्तक, जानिए कब होगी रिलीज
फिल्म 'हंसी तो फंसी' दोबारा होगी रिलीज

फिल्म 'हंसी तो फंसी' फिर देगी सिनेमाघरों में दस्तक, जानिए कब होगी रिलीज

Feb 26, 2026
02:36 pm

क्या है खबर?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'हंसी तो फंसी' फिस से सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। PVR और INOX लिमिटेड, धर्मा प्रोडक्शन के सहयोग से इसे दोबारा ला रहे हैं। विनील मैथ्यू द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी जिसे IMDb पर 6.8 की रेटिंग दी गई है। फिल्म का निर्माण करण जौहर, विकास बहल, विक्रम आदित्य मोटवाने और अनुराग कश्यप द्वारा किया गया था।

रिलीज

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'हंसी तो फंसी' 6 मार्च, 2026 को दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक अनोखी प्रेम कहानी है जो विचित्रता, उथल-पुथल और दिल को छू लेने वाली भावनाओं से भरपूर है। दर्शकों को न सिर्फ इसकी कहानी भाती है, बल्कि इसके गाने भी लोगों के दिलों के बेहद करीब हैं। फिल्म के एक डायलॉग में, परिणीति का टंग ट्विस्टर भी खूब लोकप्रिय हुआ था जिसपर आज भी इंस्टा रील्स बनती हैं।

प्रतिक्रिया

करण जौहर ने दोबारा रिलीज पर दी प्रतिक्रिया

फिल्म 'हंसी तो फंसी' की री-रिलीज पर करण ने प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "यह मेरे दिल में एक खास जगह रखती है। यह कोई पारंपरिक प्रेम कहानी नहीं थी; यह अटपटी, अप्रत्याशित और खूबसूरती से अपूर्ण थी, ठीक प्रेम की तरह। इसे मैं 'असंगत लोगों की प्रेम कहानी' कहता हूं।" फिल्म में अदा शर्मा, मनोज जोशी, बॉबी डार्लिंग, शरत सक्सेना और नीना कुलकर्णी समेत कई सितारे अलग-अलग किरदारों में नजर आए थे।

Advertisement