पुराना गाना, नया अंदाज; वरुण धवन-मृणाल ठाकुर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
मनोरंजन
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का मशहूर गाना अब एक नए अवतार में आ गया है। इस नए रूप में रंगीन विजुअल्स और गाने का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है।
यह रीमिक्स पुराने गाने की यादें तो ताजा करता है, साथ ही फैंस को कुछ नया भी परोस रहा है। दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं, क्योंकि यह पुराने दौर के बॉलीवुड और आज की ऊर्जा के बीच शानदार तालमेल बिठा रहा है।
'है जवानी तो इश्क होना है' ने पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। इसने पहले हफ्ते में ही दुनियाभर में 41.99 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।
यह रीमिक्स गाना फिल्म की कॉमेडी, रोमांस और पारिवारिक मनोरंजन के जबरदस्त मेल को और भी खास बना देता है। यही वजह है कि यह फिल्म सभी उम्र के दर्शकों को खूब लुभा रही है।