'रामायण' के दूसरे भाग पर कुंभकरण बने फैसल मलिक बोले- हॉलीवुड भूल जाओगे
फिल्म में कुंभकरण का किरदार निभाने वाले फैसल मलिक ने हाल ही में बताया है कि 'रामायण' का दूसरा भाग पहले से भी कहीं ज्यादा शानदार होने वाला है।
उन्होंने इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक प्रोजेक्ट बताया है, जिसका स्केल बिल्कुल हॉलीवुड जैसा लगेगा।
नीतेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।
'रामायण' के दोनों भाग कब होंगे रिलीज?
फैसल ने 'रामायण' को एक ऐतिहासिक प्रोजेक्ट बताया, क्योंकि इसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के टैलेंट का शानदार मेल है।
इस फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स DNEG द्वारा तैयार किए गए हैं, जबकि हंस जिमर और एआर रहमान ने इसका संगीत दिया है।
यह फिल्म 2 हिस्सों में आएगी, पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर दस्तक देगा।
यह दुनिया भर में कई भाषाओं में रिलीज होगी। दर्शकों को एक बेहतरीन अनुभव देने के लिए इसकी IMAX स्क्रीनिंग भी की जाएगी।