प्रभास के प्रशंसकों के लिए सख्त चेतावनी, 'फौजी' की लीक तस्वीरें वायरल कीं तो गिरेगी गाज
क्या है खबर?
प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फौजी' अभी शूटिंग के दौर में है, लेकिन सेट से लीक हुई तस्वीरों ने निर्माताओं की चिंता बढ़ा दी है। इसके सेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही निर्देशक हनु राघवपुडी और प्रोडक्शन टीम ने कड़ा रुख अपना लिया है। निर्माताओं ने तस्वीरें ने लीक करने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी करते हुए इसे 'कानूनी अपराध' करार दिया है। आइए जानें इस लीक मामले पर फिल्म की टीम ने क्या कदम उठाया है।
चेतावनी
लीक तस्वीरें फैलाने वालों की अब खैर नहीं!
फिल्म के निर्माताओं ने एक्स पर एक सख्त चेतावनी जारी की है। टीम ने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ अकाउंट्स फौजी के सेट से लीक हुई तस्वीरें फैला रहे हैं। कृपया इसे एक सख्त चेतावनी समझें। ऐसी किसी भी सामग्री को रिपोर्ट किया जाएगा और शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये लीक तस्वीरें उस अनुभव के साथ समझौता कर रही हैं, जिसे वे बड़ी सावधानी से तैयार कर रहे हैं।'
आग्रह
प्रभास की फिल्म का जादू बरकरार रखने की अपील
निर्माताओं ने प्रभास के फैंस से आग्रह किया है कि वे लीक हुई सामग्री को साझा करने से बचें। निर्देशक हनु राघवपुडी ने फैंस से कहा, "हमने फौजी के लिए अपना दिल और आत्मा लगा दी है ताकि आपको कुछ बेहद खास दिया जा सके। मैं सभी से विनम्र निवेदन करता हूं कि कृपया लीक के जरिए इस जादू को खराब न करें। आइए इसे वैसे ही अनुभव करें, जैसा इसे अनुभव किया जाना चाहिए... सिनेमाघरों में एक साथ।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
We’ve poured our hearts into #Fauzi to give you something truly special.
— Hanu Raghavapudi (@hanurpudi) April 4, 2026
Humbly requesting everyone, please don’t spoil the magic with leaks.
Let’s experience it the way it’s meant to be… together in theatres. 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 https://t.co/n4w3xDi8Fm
blभाग
'फौजी' 2 भागों में होगी रिलीज
निर्देशक ने पुष्टि की है कि 'फौजी' 2 भागों में रिलीज होगी, जिसमें दूसरी फिल्म एक प्रीक्वल होगी। उन्होंने बताया, "हम पहली फिल्म में प्रभास की एक दुनिया दिखा रहे हैं और दूसरी किस्त एक दूसरे आयाम को उजागर करेगी। इसमें भारत के औपनिवेशिक अतीत की कई अनकही कहानियां हैं, जो दुखद अंत के साथ खत्म हुईं, लेकिन किसी दूसरी वास्तविकता में वे एक परीकथा हो सकती थीं। इसमें कुछ वास्तविक जीवन के अनुभव भी शामिल किए गए हैं।"
पहुंच
हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
'फौजी' प्रभास की 'सीता रामम' के निर्देशक हनु राघवपुडी संग पहली फिल्म है। ये ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। इसका पहला लुक पिछले साल 23 अक्टूबर को प्रभास के जन्मदिन पर जारी किया गया था। इस पोस्टर की टैगलाइन थी, 'एक ऐसी बटालियन जो अकेले लड़ती है।' इस भव्य फिल्म का निर्माण 'पुष्पा' वाले मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म साल 2026 में सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।