NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेत्री फातिमा सना शेख भी हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित
    अगली खबर
    अभिनेत्री फातिमा सना शेख भी हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित

    अभिनेत्री फातिमा सना शेख भी हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 30, 2021
    11:26 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से पांव पसार रहा है। बॉलीवुड के कई सितारे इसकी चपेट में आ चुके हैं।

    अभिनेता विक्रांत मेस्सी के बाद अब अभिनेत्री फातिमा सना शेख भी कोरोना का शिकार हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी है, जिसके बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

    फातिमा ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

    आइए जानते हैं उन्होंने अपने पोस्ट में क्या लिखा।

    आभार

    आप सभी की दुआओं और प्यार के लिए शुक्रिया- फातिमा

    फातिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैंने कोविड-19 की जांच कराई थी। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मैंने खुद को घर पर क्वारंटाइन कर लिया है और अपना पूरा ध्यान रख रही हूं। आप सभी की दुआओं और प्यार के लिए शुक्रिया।'

    फातिमा को आमिर खान अभिनीत फिल्म 'दंगल' से पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने पहलवान गीता फोगाट का किरदार निभाया था।

    इससे पहले फातिमा ने कुछ फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था।

    सूचना

    फातिमा से पहले विक्रांत मेस्सी को हुआ था कोरोना

    रविवार को अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने बताया था कि उनकी जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'शूटिंग के दौरान सावधानी बरतने के बावजूद मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं और क्वारंटाइन में हूं। जो भी पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए हों, कृपया अपना टेस्ट करवा लें।'

    उन्होंने लिखा, 'मैं जरूरी दवाएं ले रहा हूं और आराम कर रहा हूं। सभी से अपील है कि घर से बाहर तभी निकलें, जब जरूरी हो।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए विक्रांत मेस्सी का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by vikrantmassey87 on March 30, 2021 at 10:36 am IST

    वर्कफ्रंट

    करण जौहर की फिल्म 'अजीब दास्तान' में नजर आएंगी फातिमा

    फातिमा जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'अजीब दास्तान' में नजर आएंगी। इसमें चार अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी। फिल्म में संस्पेंस, ड्रामा और रोमांच सबकुछ है।

    इससे पहले फातिमा, अनिल कपूर के साथ किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। पिछली बार उन्हें फिल्म 'लूडो' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव नजर आए थे।

    इसके अलावा फातिमा, मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में नजर आई थीं।

    पीड़ित

    बॉलीवुड की इन हस्तियों को अपना शिकार बना चुका है कोरोना

    फिल्मी जगत के कई सितारे कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। कुछ ही दिन पहले दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने कहा था कि उनकी जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

    अभिनेता मिलिंद सोमन, आर माधवन और आमिर खान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

    अभिनेता कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपेयी, सतीश कौशिक, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और सिद्धांत चतुर्वेदी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

    बेकाबू हालात

    महाराष्ट्र में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 31,643 मरीज

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पूरे देश में पिछले 24 घंटों के अंदर 68,020 नए कोरोना के मामले आए हैं।

    कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 31,643 नए मामले दर्ज किए गए और 102 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ महाराष्ट्र में मृतकों की कुल संख्या 54,283 हो गई है।

    महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 27,45,518 मामले सामने आ चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार

    महाराष्ट्र

    कोरोना: महाराष्ट्र में नई पाबंदियां, 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होंगे ऑफिस और सिनेमाघर मुंबई
    महाराष्ट्र: बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री ठाकरे ने दिए लॉकडाउन के संकेत उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए ये है गाइडलाइंस मुंबई
    कोरोना: मुंबई में बीते दिन मिले अब तक के रिकॉर्ड मामले, 300 से अधिक इमारतें सील मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025