'बिग बॉस 20' के सेट पर पहुंचीं फातिमा सना शेख, जमकर पढ़े सलमान की तारीफ में कसीदे
फातिमा सना शेख अपनी हालिया वेब सीरीज ‘हुंकार’ का प्रचार करने ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान की तारीफ की। फातिमा ने कहा कि सलमान ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और महिला कलाकारों को परेशान करने वाले पैपराजी के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने ये भी कहा कि सलमान ने नेशनल टीवी पर इस मुद्दे को उठाकर लोगों का ध्यान इस ओर खींचा है।
पैपराजी पर भड़के थे सलमान, ट्रोल्स को दिखाया आइना
27 सितंबर के एपिसोड में सलमान खान ने कलाकारों के लुक पर होने वाले बुरे कमेंट्स पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने हद पार करने वाले पैपराजी को जमकर फटकार लगाई और ट्रोलिंग का शिकार हुए अपने भाई सोहेल खान का बचाव भी किया।
सलमान ने ट्रोल्स को आईना दिखाते हुए कहा, "दूसरों पर कमेंट करने से पहले अपनी शक्ल और अपना शरीर देख लिया करो।"
इसी एपिसोड में रोहेद खान 'बिग बॉस 20' के पहले बेघर होने वाले प्रतियोगी बने थे, वहीं अब यंग DSA और ईशा रिखी पर भी शो से बाहर होने की तलवार लटक रही है।
आप 'बिग बॉस 20' रोजाना जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं।