NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आमिर खान की कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी फातिमा सना शेख, सामने आईं ये बातें
    अगली खबर
    आमिर खान की कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी फातिमा सना शेख, सामने आईं ये बातें
    आमिर खान की फिल्म में नजर आएंगी फातिमा सना शेख

    आमिर खान की कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी फातिमा सना शेख, सामने आईं ये बातें

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 19, 2023
    11:13 am

    क्या है खबर?

    फातिमा सना शेख हाल ही में फिल्म 'धक धक' में नजर आई हैं। फिल्म में ट्रेवल व्लॉगर बनकर उन्होंने एक खूबसूरत सफर को दिखाया है।

    फातिमा अपनी फिल्म 'सैम बहादुर' के लिए भी चर्चा में हैं, जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

    फातिमा ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की थी। नई जानकारी के अनुसार, दोनों ने फिर से एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।

    खबर

    'लाल सिंह चड्ढा' के निर्देशक बनाएंगे फिल्म

    पिंकविला की खबर के अनुसार, आमिर ने अपने प्रोडक्शन हाउस की नई फिल्म के लिए फातिमा को साइन किया है। फिल्म में फातिमा के साथ कई बड़े सहायक कलाकार नजर आएंगे। हालांकि, उनकी कास्टिंग को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।

    आमिर की यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन 'लाल सिंह चड्ढा' के निर्देशक अद्वैच चौहान करेंगे।

    पिछले महीने फिल्म की स्क्रिप्ट फातिमा को सुनाई गई थी।

    साझेदारी 

    आमिर और फातिमा को पसंद आई स्क्रिप्ट

    आमिर ने पहले फातिमा को मलयालम फिल्म 'जय जय जय हे' के लिए साइन किया था। हालांकि, यह प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो सका। इसके बाद 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अद्वैत इस मजेदार कॉमेडी फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आए।

    आमिर और फातिमा को यह स्क्रिप्ट काफी पसंद आई और उन्होंने तुरंत अद्वैत को फिल्म के लिए हरी झंडी दे दी।

    फातिमा अपनी पहली वेब सीरीज की शूटिंग पूरी करके इसकी शूटिंग शुरू करेंगी।

    वापसी

    जल्द पर्दे पर लौटेंगे आमिर

    पिछले साल 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने से आमिर काफी निराश हो गए थे और उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। आमिर ने फिल्मों से दूरी बनाकर अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का फैसला लिया था।

    हाल ही में उन्होंने अपनी वापसी की घोषणा की है। वह 'सितारे जमीन पर' से पर्दे पर वापसी करेंगे। 2007 की फिल्म 'तारे जमीन पर' के तर्ज पर यह फिल्म एक नई कहानी प्रस्तुत करेगी।

    अन्य फिल्में 

    आमिर की ये फिल्में भी कतार में

    बतौर निर्माता भी आमिर की कई फिल्में कतार में हैं।

    उनकी फिल्म 'चैंपियंस' में फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' भी चर्चा में है। इसके बाद उनकी फिल्म 'प्रीतम प्यारे' आएगी, जिसमें आमिर के बेटे जुनैद नजर आएंगे।

    आमिर 'लाहौर 1947' का भी निर्माण कर रहे हैं, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। लंबे समय बाद सनी और संतोषी ने हाथ मिलाया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    2016 की फिल्म 'दंगल' से फातिमा ने बॉलीवुड में कदम रखा था। उनके साथ ही फिल्म से सान्या मल्होत्रा ने भी डेब्यू किया था। अब विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में फिर से दोनों अभिनेत्रियों ने साथ काम किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आमिर खान
    फातिमा सना शेख
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    आमिर खान

    अनुपम खेर ने 'लाल सिंह चड्ढा' को बताया खराब फिल्म, कहा- अच्छी होती तो जरूर चलती अनुपम खेर
    आमिर खान ने दक्षिण का किया रुख, अल्लू अरविंद के साथ बना सकते हैं 'गजनी 2' बॉलीवुड समाचार
    तुर्की अभिनेता बुराक डेनिज ने की आमिर खान की तारीफ, जताई बॉलीवुड में काम की इच्छा बॉलीवुड समाचार
    'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता पर नागा चैतन्य ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कोई पछतावा नहीं  लाल सिंह चड्ढा

    फातिमा सना शेख

    अपनी अगली फिल्म में पुलिस अफसर बन सकती हैं फातिमा सना शेख बॉलीवुड समाचार
    क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं आमिर खान? बॉलीवुड समाचार
    कब शुरू होगी फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग? विक्की कौशल ने की पुष्टि विक्की कौशल
    विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में हुई फातिमा और सान्या मल्होत्रा की एंट्री बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: मॉडल से अभिनेत्री बनीं पूजा हेगड़े की इन रोचक बातों से अनजान होंगे आप पूजा हेगड़े
    'धक धक' की रिलीज से पहले बॉलीवुड पर भड़कीं तापसी पन्नू, कहा- यहां सब दोगलापन है तापसी पन्नू
    दीया मिर्जा बोलीं- बॉलीवुड में बढ़ा अभिनेत्रियों का कद, अब मिल रही स्क्रिप्ट में आवाज  दीया मिर्जा
    सलमान ने शुरू की आर्मी अफसर बनने की तैयारी, अपने लुक में करेंगे खास बदलाव  सलमान खान

    आगामी फिल्में

    आयुष्मान खुराना पहली बार सनी देओल के साथ खेलेंगे पारी, 'बॉर्डर 2' के लिए मिलाया हाथ सनी देओल
    नवाजुद्दीन की पहली पैन इंडिया फिल्म 'सैंधव' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, पोस्टर भी जारी  नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' को सेंसर बोर्ड ने बताया प्रेरणादायक, फिल्म को दिया 'U/A' सर्टिफिकेट  अक्षय कुमार
    'लियो' का ट्रेलर जारी, संजय दत्त से भिड़े थलापति विजय; खूंखार अवतार ने जीता दिल थलापति विजय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025