NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फातिमा सना शेख के साथ नशे में धुत एक महिला ने की बदसलूकी, रो पड़ीं अभिनेत्री
    अगली खबर
    फातिमा सना शेख के साथ नशे में धुत एक महिला ने की बदसलूकी, रो पड़ीं अभिनेत्री
    फातिमा सना शेख के साथ लड़की ने की ऐसी हरकत

    फातिमा सना शेख के साथ नशे में धुत एक महिला ने की बदसलूकी, रो पड़ीं अभिनेत्री

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 28, 2023
    08:10 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर चर्चा में हैं और इसी के प्रचार-प्रसार में जुटी हैं।

    मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इसी फिल्म में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। उनकी इस भूमिका की झलक फिल्म के ट्रेलर में भी दिख चुकी है।

    हाल ही में फातिमा ने उस वाकया से पर्दा हटाया, जिसमें एक महिला ने भरी महफिल में उन्हें जलील किया और उनके साथ बदसलूकी की।

    खुलासा

    शराब पी हुई लड़की ने की जोर-जबरदस्ती

    बॉलीवुड बबल से फातिमा बोलीं, "मैं हाल ही में अपने दोस्त की पार्टी में गई, जहां मुझे विशेषाधिकार प्राप्त एक बड़ी बदतमीज लड़की मिली, जिसे मैं नहीं जानती। कभी-कभी कुछ लोग शराब के बहाने लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और वो भी उन्हीं में से एक थी। मेरे बाल खुले थे, जो मुझे अच्छे लग रहे थे, लेकिन पता नहीं उसे मेरे बालों से क्या दिक्कत थी?"

    महिला ने फातिमा से कहा कि वह पार्टी के लायक नहीं हैं।

    दबाव

    फातिमा का हूलिया सुधारने की पकड़ी जिद

    फातिमा ने बताया, "वह मुझसे बोली कि वो मेरी आंखों पर लाइनर लगाना चाहती है। वह नशे में थी और बहुत असभ्य थी। मुझे नहीं पता कि वो आई कहां से। कुछ लोग आप पर अशिष्ट टिप्प्णी करते हैं। वे आपका मनोबल गिराते हैं। आपका आत्मविश्वास तोड़ते हैं और फिर बोलते हैं कि वे आपको सुंदर बनाएंगे।"

    अभिनेत्री बोलीं कि उसने पहले उनके लाइनर लगाया और फिर वह उनके बाल बांधने की जिद करने लगी।

    आहत

    घर जाकर रोने लगीं फातिमा

    फातिमा ने उसे कहा, "बहन नहीं। तुने वैसे ही मेरी आंखों पर लाइनर लगा दिया। अब मैं बाल नहीं बांध सकती। उसका कहना था कि मेरा चेहरा अच्छा है, लेकिन बाल बिखरे पड़े हैं, जो अजीब लग रहे हैं। अरे भाई मेरे बाल हैं। मैं जैसे चाहे रखूंगी।"

    फातिमा बोलीं, "पार्टी में मुझे अहसास हुआ कि लोग बदतमीज भी हैं। उनको लगता है वे कुछ भी बोलकर निकल लेंगे। मुझे बड़ा बुरा लगा और मैं घर जाकर रोने लगी।"

    दिल की बात

    खुद से प्यार करना आसान नहीं- फातिमा

    फातिमा से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी खुद पर संदेह होता है तो वह बोलीं, "खुद से प्यार करना आसान नहीं। यह रातों-रात नहीं होता। मेरे लिए आईने में देखकर यह कहना मुश्किल है कि फातिमा तुम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लड़की हो।"

    उन्होंने कहा, "खुद को इतना ना गिराएं कि अंतरात्मा ही कुचल जाए, क्योंकि लोग उन्हें दबाते हैं, जो पहले ही दबा हुआ है। अगर आप उस दबाव में चले गए तो आपको कोई खड़ा नहीं कर पाएगा।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    फातिमा ने बतौर बाल कलाकार फिल्म 'चाची 420' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्हें फोटोग्राफी में दिलचस्पी है। वह इस क्षेत्र में काम भी करने लगी थीं, लेकिन उसी बीच उन्हें आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में काम करने का मौका मिल गया था।

    पोल

    क्या आपको बतौर अभिनेत्री फातिमा सना शेख पसंद हैं?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    ये भी पढें!
    फातिमा सना शेख अब बनेंगी विजय वर्मा की जोड़ीदार, फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी आएंगे नजर फातिमा सना शेख अब बनेंगी विजय वर्मा की जोड़ीदार, फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी आएंगे नजर
    ये भी पढें!
    'धक धक' के सेट पर फातिमा को पड़ा था मिर्गी का दौरा, इन्होंने की थी मदद 'धक धक' के सेट पर फातिमा को पड़ा था मिर्गी का दौरा, इन्होंने की थी मदद
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फातिमा सना शेख
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    फातिमा सना शेख

    अपनी अगली फिल्म में पुलिस अफसर बन सकती हैं फातिमा सना शेख बॉलीवुड समाचार
    क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं आमिर खान? बॉलीवुड समाचार
    कब शुरू होगी फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग? विक्की कौशल ने की पुष्टि विक्की कौशल
    विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में हुई फातिमा और सान्या मल्होत्रा की एंट्री बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर की साउथ में बढ़ी मांग, लाइन लगाए खड़े हैं दिग्गज निर्माता-निर्देशक रणबीर कपूर
    सुब्रत रॉय पर बनेगी बायोपिक, अनिल कपूर और बोमन ईरानी को लेकर चल रहा विचार  अनिल कपूर
    'एनिमल' के लिए बॉबी देओल ने 4 महीने बनाई बॉडी, फिटनेस ट्रेनर ने किया खुलासा बॉबी देओल
    अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक, इन सितारों ने अपने करीबियों को दिए महंगे तोहफे सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025