NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फातिमा सना शेख को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, बोलीं- अब इसके साथ जीना सीख लिया
    मनोरंजन

    फातिमा सना शेख को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, बोलीं- अब इसके साथ जीना सीख लिया

    फातिमा सना शेख को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, बोलीं- अब इसके साथ जीना सीख लिया
    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 14, 2022, 09:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    फातिमा सना शेख को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, बोलीं- अब इसके साथ जीना सीख लिया
    मिर्गी की बीमारी से पीड़ित हैं फातिमा सना शेख

    अभिनेत्री फातिमा सना शेख अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन अब वह एक नई वजह के चलते चर्चा में आई हैं। दरअसल, फातिमा ने बताया कि उन्हें मिर्गी की बीमारी है। इस खुलासे के बाद उनके प्रशंसक हैरान-परेशान हो गए हैं। फातिमा ने बताया कि वह किस तरह से इस बीमारी का सामना कर रही हैं और इसके कारण उनकी कैसी हालत हो गई थी। आइए जानते हैं फातिमा ने क्या कुछ कहा।

    अब मिर्गी के साथ रहना सीख गईं फातिमा

    फातिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि जब 2016 में वह फिल्म 'दंगल' की तैयारी कर रही थीं, तब उन्हें इस बीमारी का पता चला था। उन्हें एक दौरा पड़ा और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने बताया कि पहले पांच सालों तक वह इस बात को स्वीकार नहीं करना चाहती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी बीमारी को स्वीकार कर लिया। फातिमा कहती हैं कि अब उन्होंने इसके साथ रहना और काम करना सीख लिया है।

    फिल्म साइन करने से पहले ही निर्देशक को कर देती हैं सूचित

    फातिमा ने लिखा, 'जब से मुझे इस बारे में पता चला है, मैं इसे किसी निर्देशक से छिपाती नहीं हूं। कोई भी प्रोजेक्ट साइन करने से पहले मैं हर फिल्ममेकर को अपनी इस बीमारी के बारे में बताती हूं। इंडस्ट्री के निर्देशकों और दोस्तों से मुझे पूरा समर्थन मिला है।' उन्होंने लिखा, 'कुछ अजीब और मुश्किल दिन होते हैं, जिनके चलते मेरी रफ्तार धीमी हो जाती है, लेकिन मेरा जुनून कम नहीं हुआ है। अब ज्यादा मेहनत करने लगी हूं।'

    दवाइयों के हो गए थे साइड इफेक्ट

    फातिमा ने बताया कि पहले वह जो दवाइयां ले रहीं थीं, उससे उन्हें उल्टी, माइग्रेन, मूड स्विंग्स होता रहता था। इन सबके कारण आलस भी काफी ज्यादा हो गया था, लेकिन अब सब ठीक है, क्योंकि अब वह जो दवाएं ले रही हैं, उनसे उन्हें आराम है। फातिमा ने लिखा, 'इस बीमारी में जूता सूंघने पर मजबूर किया जाता है। प्लीज ऐसा मत करना। यह मिथक है। लोगों ने मेरे साथ भी ऐसा किया था। यह सबसे भयावह था।'

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बता दें कि 17 नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस है। इस दिवस को मनाने का मुख्य मकसद मिर्गी के बारे में लोगों में जागरुकता पैदा करना है। शायद इसलिए फातिमा ने इस समय मिर्गी की बीमारी से पीड़ित होने की बात का खुलासा किया है।

    इन दो फिल्मों में दिखेंगी फातिमा

    फातिमा को पिछली बार फिल्म 'थार' में देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह 'सैम बहादुर' और 'धक धक' में नजर आने वाली हैं। फातिमा ने फिल्म 'दंगल' से ही बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी यह फिल्म सुपरहिट रही थी। हालांकि, इसके बाद से वह अभी तक कोई बड़ी हिट नहीं दे पाई हैं और ना ही किसी फिल्म में उनके काम की कुछ खास तारीफ हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    दंगल फिल्म
    फातिमा सना शेख
    सैम बहादुर

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी घर छोड़कर होटल में हुए शिफ्ट? मां और पत्नी के विवाद से थे परेशान नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    कैसे बनती थी ममी? मृतकों को वर्षों सुरक्षित रखने का मिस्र का रहस्य आया सामने मिस्र
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा दूसरा दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए शानदार शतक  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने जमाया टेस्ट करियर का पहला शतक, जानिए आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए मनीष मल्होत्रा ने तैयार की हैं 150 कस्टम ड्रेस कियारा आडवाणी
    'दंगल' को पीछे छोड़ भारत में 'पठान' बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर शाहरुख खान
    सिद्धार्थ-कियारा, रणवीर-दीपिका और विराट-अनुष्का की शादी में क्या एक बात समान है?  कियारा आडवाणी
    जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिषेक बच्चन की टॉप-5 IMDb रेटेड फिल्में, जानें किस OTT पर देखें अभिषेक बच्चन

    दंगल फिल्म

    जन्मदिन विशेष: फातिमा ने इन पांच फिल्मों में मनवाया अपने अभिनय का लोहा फातिमा सना शेख
    'बजरंगी भाईजान' से 'संजू' तक, इन फिल्मों ने भी ओपनिंग वीकेंड में कमाए 100 करोड़ रुपये बॉलीवुड समाचार
    'पद्मावत' से 'दंगल' तक, बायकॉट ट्रेंड होने के बावजूद हिट रहीं ये बॉलीवुड फिल्में बॉलीवुड समाचार
    ये हैं खेल पर आधारित सर्वाधिक IMDb रेटिंग वाली बॉलीवुड फिल्में बॉलीवुड समाचार

    फातिमा सना शेख

    जन्मदिन विशेष: फातिमा सना शेख इस डाइट और एक्सरसाइज से रहती हैं फिट योग
    महिला केंद्रित फिल्म 'धक धक' बनाएंगी तापसी, ये अभिनेत्रियां आएंगी नजर तापसी पन्नू
    अगस्त में शुरू होगी विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग आगामी फिल्में
    'मॉडर्न लव' के हिंदी संस्करण में फातिमा, प्रतीक और वामिका गब्बी की एंट्री बॉलीवुड समाचार

    सैम बहादुर

    'सैम बहादुर' की रिलीज डेट का ऐलान, विक्की कौशल ने शेयर किया फिल्म का टीजर आगामी फिल्में
    'मेजर' से लेकर 'सैम बहादुर' तक, सेना पर आधारित ये फिल्में इस साल आएंगी बॉलीवुड समाचार
    विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में हुई फातिमा और सान्या मल्होत्रा की एंट्री बॉलीवुड समाचार
    कब शुरू होगी फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग? विक्की कौशल ने की पुष्टि विक्की कौशल

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023