
क्या विजय वर्मा को डेट कर रहीं फातिमा सना शेख? अभिनेत्री ने सच से उठाया पर्दा
क्या है खबर?
अभिनेत्री फातिमा सना शेख जल्द ही फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' में नजर आएंगी। उनके पास फिल्म 'आप जैसा कोई' भी है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। इन दिनों फातिमा अपनी पेशेवर जिंदगी साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। कुछ दिनों से फातिमा का नाम विजय वर्मा के साथ जुड़ रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। अब फातिमा ने विजय के साथ डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।
बयान
फातिमा ने कही ये बात
25 जुलाई को मुंबई में फातिमा की फिल्म 'आप जैसा कोई' का ट्रेलर रिलीज किया गया, जहां उन्होंने अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में खुलकर बात की। फातिमा ने बताया कि वह सिंगल हैं और अभी किसी को डेट नहीं कर रही हैं। अभिनेत्री ने कहा, "अच्छे लड़के हैं ही नहीं यार... कोई भी नहीं है मेरी जिंदगी में। बस फिल्मों में ही अच्छे लड़के होते हैं।" उधर, विजय का अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
सहयोग
इस फिल्म में नजर आएगी फातिमा और विजय की जोड़ी
फातिमा और विजय की जोड़ी जल्द ही फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में नजर आएगी। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के निर्देशन की कमान विभु पुरी ने संभाली है, वहीं मनीष मल्होत्रा इस फिल्म के निर्माता हैं। फातिमा और विजय के अलावा नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी इस फिल्म में अपनी अदाकारी का तड़का लगाने वाले हैं। बता दें कि 'गुस्ताख इश्क' के जरिए गीतकार-संगीतकार की सुपरहिट जोड़ी गुलजार और विशाल भारद्वाज भी वापसी कर रही है।