NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: फातिमा ने इन पांच फिल्मों में मनवाया अपने अभिनय का लोहा
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: फातिमा ने इन पांच फिल्मों में मनवाया अपने अभिनय का लोहा
    फातिमा सना शेख ने इन पांच फिल्मों में मनवाया अपने अभिनय का लोहा

    जन्मदिन विशेष: फातिमा ने इन पांच फिल्मों में मनवाया अपने अभिनय का लोहा

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 11, 2023
    07:14 am

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री फातिमा सना शेख आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने फिल्म 'दंगल' से बतौर अभिनेत्री अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। इसके बाद आईं कई फिल्मों में उनके काम को सराहा गया।

    आज यानी 11 जनवरी को फातिमा अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं।

    आइए जानते हैं उनकी उन पांच फिल्मों के बारे में, जिनमें फातिमा ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी।

    जानकारी

    बतौर बाल कलाकार शुरू किया था करियर

    फातिमा ने बाल कलाकार के रूप में इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1997 में फिल्म 'इश्क' से की थी। वह कमल हासन की फिल्म 'चाची 420' और शाहरुख खान की फिल्म 'वन टू का फोर' में भी नजर आई थीं।

    #1

    दंगल

    नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें आमिर खान, साक्षी तंवर, जायरा वसीम, सान्या मल्होत्रा और अपराशक्ति खुराना नजर आए थे।

    'दंगल' में फातिमा ने पहलवान महावीर फोगाट की बड़ी बेटी गीता फोगाट का किरदार निभाया था और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    इस फिल्म के बाद से फातिमा 'दंगल' स्टार के नाम से लोकप्रिय हो गई थीं। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

    #2

    लूडो

    नेटफ्लिक्स पर आई 'लूडो' मेंं फातिमा ने अपने अभिनय से दर्शकों को अपना मुरीद बना दिया था। इसमें अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव भी नजर आए थे।

    अनुराग बसु की इस फिल्म में फातिमा ने पिंकी जैन नाम की एक महिला का किरदार निभाया। उन्होंने एक प्रेमिका, मां और पत्नी का किरदार बखूबी पर्दे पर उतारा।

    फातिमा को फिल्म में अपना अभिनय कौशल दिखाने का पूरा मौका मिला। समीक्षकों ने भी उनकी जमकर तारीफ की।

    #3

    सूरज पे मंगल भारी

    फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' 2020 में दशकों के बीच आई थी। इसमें मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा ने लीड रोल किया था और तीनों सितारों ने अपने अभिनय के जरिए दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी थी।

    फिल्म में फातिमा ने मनोज की बहन तुलसी उर्फ टीना का किरदार निभाया था। वह एक मध्यमवर्गीय महिला की भूमिका में थीं।

    उनके अवतार ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया था। यह फिल्म आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

    #4

    अजीब दास्तांस

    इस फिल्म में असहज रिश्तों की चार कहानियां दिखाई गई थीं। फातिमा इसकी पहली कहानी का हिस्सा थीं। पहली कहानी का निर्देशन शशांत खेतान ने किया है।

    इसमें फातिमा ने लिपाक्षी नाम की एक महिला का किरदार निभाया। उनकी जोड़ी बबलू उर्फ जयदीप अहलावत के साथ बनी थी।

    फिल्म में फातिमा ने एक बेबाक और बिंदास लड़की का किरदार निभाया और उनके इस किरदार पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर है।

    #5

    थार

    राज सिंह चौधरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर, उनके बेटे हषवर्धन और फातिमा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    इस फिल्म के जरिए भी फातिमा ने अपने किरदार के साथ एक नया प्रयोग किया। उनका लुक और अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आया।

    फिल्म में उन्होंने चेतना नाम की एक महिला का किरदार निभाया था। उनका रोल उतना बड़ा नहीं था, लेकिन फातिमा अपनी मौजूदगी का अहसास कराने में कामयाब रहीं। यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फातिमा सना शेख
    दंगल फिल्म
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    दीपिका पादुकोण की शर्तों से तंग आ गए संदीप रेड्डी वांगा, कर दिया 'स्पिरिट' से बाहर? दीपिका पादुकोण
    महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान और पंजाब में तपिश भारतीय मौसम विभाग
    'कौन बनेगा करोड़पति' छोड़ रहे अमिताभ बच्चन, सलमान खान ले सकते हैं जगह  सलमान खान
    IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर लगा बड़ा जुर्माना, जानिए कारण  IPL 2025

    फातिमा सना शेख

    अपनी अगली फिल्म में पुलिस अफसर बन सकती हैं फातिमा सना शेख बॉलीवुड समाचार
    क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं आमिर खान? बॉलीवुड समाचार
    कब शुरू होगी फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग? विक्की कौशल ने की पुष्टि विक्की कौशल
    विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में हुई फातिमा और सान्या मल्होत्रा की एंट्री बॉलीवुड समाचार

    दंगल फिल्म

    अपने पिता के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं रेसलर बबीता फोगाट हरियाणा
    जायरा वसीम ने टिड्डियों को बताया अल्लाह का कहर, ट्रोलिंग पर डिलीट किए सोशल मीडिया अकाउंट बॉलीवुड समाचार
    'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख तमिल फिल्म 'अरुवी' की हिंदी रीमेक में आएंगी नजर मुंबई
    क्या आप जानते हैं? शाहरुख की डिनर पार्टी में अपना खाना लेकर गए थे आमिर सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड समाचार

    वरुण धवन की 'भेड़िया' ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानिए अब तक का कारोबार वरुण धवन
    सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने अभिनेता पर लगाए बदतमीजियां करने के आरोप सलमान खान
    रणवीर और जाह्नवी कपूर आ सकते हैं 'तेजाब' के रीमेक में नजर, निर्माताओं ने किया संपर्क रणवीर सिंह
    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिर शुरू की 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग, बेहद खास होगा अगला शेड्यूल सिद्धार्थ मल्होत्रा

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: लेडी सुपरस्टार नयनतारा, जिनका साउथ में है बोलबाला नयनतारा
    सुष्मिता सेन का जन्मदिन: अपने इन फैसलों की वजह से मिसाल हैं अभिनेत्री सुष्मिता सेन
    तारा सुतारिया का जन्मदिन: ..जब पहली बार कैमरे के सामने आई अभिनेत्री, जानिए अनसुनी बातें तारा सुतारिया
    कार्तिक आर्यन का जन्मदिन: बनना था इंजीनियर, बन गए एक्टर; जानिए उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें कार्तिक आर्यन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025