NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फातिमा ने दिया आलिया-कंगना का उदाहरण, कहा- बड़ी महिला केंद्रित फिल्मों के लिए तैयार बॉलीवुड
    अगली खबर
    फातिमा ने दिया आलिया-कंगना का उदाहरण, कहा- बड़ी महिला केंद्रित फिल्मों के लिए तैयार बॉलीवुड
    महिला केंद्रित फिल्मों पर बोलीं फातिमा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@fatimasanashaikh)

    फातिमा ने दिया आलिया-कंगना का उदाहरण, कहा- बड़ी महिला केंद्रित फिल्मों के लिए तैयार बॉलीवुड

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 18, 2023
    07:36 pm

    क्या है खबर?

    बीते दिनों कई महिला केंद्रित फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें भूमि पेडनेकर की सेक्स कॉमेडी 'थैंक्यू फॉर कमिंग' से लेकर शाहरुख खान की 'जवान' तक शामिल हैं।

    कई ऐसी फिल्में भी देखने को मिलीं जिन्हें महिला कलाकारों ने अकेले अपने दम पर उठाया और इन्हें देखने दर्शक भी खूब जुटे।

    अब फातिमा सना शेख ने महिला कलाकारों की आर्थिक क्षमता पर बात की है। फातिमा हाल ही में आई फिल्म 'धक धक' में नजर आई हैं।

    धक धक

    ऐसी थी फातिमा की 'धक धक'

    'धक धक' 13 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में फातिमा सना शेख ने मुख्य भूमिका निभाई है।

    फिल्म में वह एक ट्रैवल व्लॉगर के किरदार में हैं, जो तीन अलग-अलग उम्र की महिलाओं को खारदुंगला पास तक बाइक से ले जाने के सफर पर निकलती है। यह फिल्म इन महिलाओं का रोचक सफरनामा है, जो न सिर्फ बाहरी यात्रा बल्कि इनकी मानसिक यात्रा को भी दिखाता है।

    फिल्म को दर्शक और समीक्षक दोनों की सराहना मिल रही है।

    महिला केंद्रित फिल्में 

    महिलाओं पर आधारित बड़ी फिल्मों के लिए तैयार है बॉलीवुड- फातिमा

    इंडिया टुडे से बातचीत में फातिमा ने महिला केंद्रित फिल्मों की सफलता पर बात की। फातिमा का मानना है कि बॉलीवुड महिलाओं पर केंद्रित 'जवान' जैसी बड़े बजट की फिल्मों के लिए तैयार है।

    फातिमा का मानना है कि अब महिला कलाकारों में भी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने की क्षमता है। ऐसे में उनका अपना आर्थिक महत्व भी है। इसके लिए फातिमा में कंगना रनौत और आलिया भट्ट का उदाहरण भी दिया।

    बयान

    आलिया और कंगना का दिया उदाहरण

    फातिमा ने कहा, "कंगना रनौत और आलिया भट्ट जैसी कलाकारों में बहुत आर्थिक क्षमता है। दर्शक सिनेमाघरों में जाकर इनकी फिल्में देखते हैं। आजकल यह बहुत कम देखने को मिलता है। तीनों खान को छोड़ दें तो अभिनेताओं के लिए भी यह अभिनेताओं के लिए भी मुश्किल है। बहुत कम ऐसे अभिनेता हैं, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकते हैं।"

    आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' काफी पसंद की गई थी। कंगना कई महिला केंद्रित फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

    आगामी फिल्में 

    इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी फातिमा 

    'धक धक' के बाद फातिमा मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आएंगी। यह 1971 में भारत-पाक युद्ध के नायक फील्डमार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित है।

    इस फिल्म में विक्की कौशल सैम मानेकशॉ के किरदार में नजर आएंगे। विक्की के साथ सान्या मल्होत्रा की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म में फातिमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी।

    वह अनुराग बासु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का भी हिस्सा हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    2016 में आई आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से फातिमा और सान्या दोनों ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद दोनों 'दंगल गर्ल्स' नाम से पहचानी जाने लगी थीं। अब लंबे समय बाद दोनों फिर से एक ही फिल्म में नजर आएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फातिमा सना शेख
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    फातिमा सना शेख

    अपनी अगली फिल्म में पुलिस अफसर बन सकती हैं फातिमा सना शेख बॉलीवुड समाचार
    क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं आमिर खान? बॉलीवुड समाचार
    कब शुरू होगी फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग? विक्की कौशल ने की पुष्टि विक्की कौशल
    विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में हुई फातिमा और सान्या मल्होत्रा की एंट्री बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    बॉक्स ऑफिस: अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' की हालत पस्त, जानें छठे दिन का कारोबार  अक्षय कुमार
    OTT और सिनेमाघर ही नहीं, इस हफ्ते छोटे पर्दे पर भी लगेगा मनोरंजन का तड़का OTT प्लेटफॉर्म
    'सैम बहादुर' समेत विक्की कौशल ने इन फिल्मों में भरा देशभक्ति का जज्बा विक्की कौशल
    सनी देओल के साथ मनमुटाव पर बोले राजकुमार संतोषी- नाराजगी तो अपनों से ही होती है सनी देओल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025